{"_id":"68435a7baf96813ba701a407","slug":"the-councillor-and-his-brother-molested-the-student-by-pulling-her-into-the-car-bareilly-news-c-4-lko1064-657539-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पार्षद और उसके भाई ने छात्रा को कार में खींचकर की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पार्षद और उसके भाई ने छात्रा को कार में खींचकर की छेड़खानी
विज्ञापन
बरेली। मौलानगर के पार्षद ओमान रजा ने अपने भाई के साथ मिलकर छात्रा को कार में खींच लिया। दोनों ने उसके साथ छेड़खानी की और उसके फोटो खींच लिए। दोनों भाइयों और एक अज्ञात के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के मुताबिक, सुर्खा बानखाना निवासी जुहैब रजा ने उसे स्नैपचैट पर जोड़ लिया था। धीरे-धीरे जुहैब ने छात्रा से दोस्ती बढ़ा ली। फरवरी से जुहैब छात्रा पर जबरन निकाह करने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने समझाया कि परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया है, इसलिए उससे निकाह नहीं कर सकती। जुहैब ने तमंचे के साथ फोटो भेजकर कहीं और निकाह करने पर छात्रा के पिता और उसके मंगेतर की हत्या करने की धमकी दी।
छात्रा का आरोप है कि 26 मई को जब वह पेपर देकर कॉलेज से निकली तो गेट पर जुहैब व उसके सगे भाई मौलानगर के पार्षद ओमान रजा ने उसे रोककर निकाह करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने अज्ञात साथी की मदद से छात्रा को कार में खींच लिया। छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर फोटो खींच लिए।
विज्ञापन
तीन जून को पार्षद ओमान रजा ने प्रेमनगर थाने में झूठा प्रार्थनापत्र दिया। थाने में भी ओमान रजा छात्रा पर अपने भाई जुहैब से निकाह करने का दबाव बनाने लगा। निकाह न करने पर परिवार को जेल भिजवाने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी।
बताते हैं कि पार्षद ओमान रजा पर कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो