फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The corporation is preparing to increase the registration fee of dogs from Rs 10 to Rs 500

Bareilly News: कुत्तों का पंजीकरण शुल्क 10 से बढ़ाकर 500 रुपये करने की तैयारी में निगम

Sun, 18 May 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The corporation is preparing to increase the registration fee of dogs from Rs 10 to Rs 500
बरेली। नगर निगम ने पालतू कुत्तों के पंजीकरण शुल्क में 50 गुना बढ़ोतरी का प्रस्ताव शासन को भेजा है। छोटे कुत्तों के लिए 500 और बड़े कुत्तों के लिए एक हजार रुपये सालाना पंजीकरण शुल्क प्रस्तावित है। फिलहाल, अब तक सभी प्रकार के कुत्तों के लिए पंजीकरण शुल्क महज 10 रुपये निर्धारित है। अनुमान के मुताबिक, शहर में 10 हजार से अधिक पालतू कुत्ते हैं, लेकिन पंजीकरण महज 54 का है। बीते साल 78 कुत्तों का पंजीकरण हुआ था।
विज्ञापन

ब्रीडिंग के लिए रखे गए कुत्तों के पंजीकरण के लिए अभी दस रुपये ही शुल्क निर्धारित है। पहली बार इसे पांच हजार रुपये प्रस्तावित किया गया है। नगर आयुक्त की ओर से इन प्रस्तावित दरों का सार्वजनिक प्रकाशन कराया जा चुका है। अब शासन से अधिसूचना जारी होते ही नई दरें प्रभावी हो जाएंगी।
विज्ञापन



फोटो के साथ दाखिल करना होगा टीकाकरण प्रमाणपत्रउप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह ने बताया कि जो लोग कुत्ता पाल रहे हैं, उन्हें कुत्ते के फोटो के साथ उसका वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नगर निगम में दाखिल करना होगा। फिलहाल, दस रुपये जमा करके पंजीकरण करा सकते हैं। नई दरों के प्रभावी होने पर उसी के अनुसार शुल्क देना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

परसाखेड़ा के एबीसी सेंटर में भी होगी नसबंदी
कुत्तों की आबादी को कम करने के लिए परसाखेड़ा स्थित नए एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी ) सेंटर को जून से संचालित करने की तैयारी है। रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार किया गया है। जल्दी ही टेंडर निकालकर अनुभवी फर्म का चयन किया जाएगा। जल निगम की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन डिवीजन ने 1.81 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया है। एक अप्रैल को मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण भी कर चुके हैं। हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। नगर निगम फर्म के जरिये इसका संचालन कराएगा। उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ऐसी अनुभवी फर्म का चयन जाना है, जिसके पास दो पशु चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ हों। नया केंद्र संचालित होने से कुत्तों के बधियाकरण में तेजी आएगी और उनकी आबादी नियंत्रित होगी। नए केंद्र में 150 कुत्ते रखने की सुविधा है। फिलहाल, वर्तमान में निगम के पास सिर्फ 50 कुत्ते रखने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed