फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The contractor left the road incomplete after making drains

Bareilly News: नालियां बनाकर सड़क अधूरी छोड़ गया ठेकेदार

Thu, 19 Dec 2024 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
The contractor left the road incomplete after making drains
- ठेकेदार को निगम ने किया ब्लैक लिस्ट, परेशानी झेल रहे लोग
विज्ञापन

बरेली। वार्ड 48 जोगी नवादा के दुर्गानगर में देव दत्त शर्मा के मकान से एक निजी स्कूल तक चार सौ मीटर लंबी सड़क ढाई साल से खोदकर छोड़ दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार ने नालियां बनाईं, पर सड़क अधूरी छोड़ दी। अब नगर निगम की ओर से उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। क्षेत्र के संतोष ने बताया कि यह आम रास्ता 12 वर्षों से भी पुराना है। गड्ढे और कीचड़ इसकी पहचान बन चुके हैं। मोहल्ले के स्कूली बच्चे तक नहीं निकल पाते हैं।
वहीं, पार्षद बनवारी लाल ने बताया कि क्षेत्र में ही रहने वाले उनके प्रतिद्वंदी अब उनकी पार्टी के सदस्य हो चुके हैं। उन्होंने सड़क बनाए जाने का विरोध किया था। इसके बाद ठेकेदार ने काम रोक दिया। अब वह ठेकेदार ब्लैक लिस्ट हो चुका है। नगर निगम में उसके ढाई करोड़ रुपये भी अटके हैं। ठेकेदार का कहना है कि निगम 25-50 लाख भी दे दे तो वह काम पूरा करा देगा। संवाद
विज्ञापन


अगर ठेकेदार ब्लैक लिस्ट है तो उसका पिछला काम भी देखा जाएगा। जो भी समस्या है, उसका समाधान कराते हुए सड़क का निर्माण कराया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सॉलिड वेस्ट यूनिट के पानी से स्वालेनगर की सड़क हुई खराब
बरेली। स्वालेनगर में बनी नगर निगम की सॉलिड वेस्ट यूनिट के पानी से सड़क खराब हो गई है। जनता का आवागमन मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मिनी बाइपास निवासी राजीव कुमार ने बताया कि ई-बस चार्जिंग स्टेशन के पीछे सड़क के किनारे नगर निगम की सॉलिड वेस्ट यूनिट बनी हुई है। इसका पानी सड़क पर आता है। इससे सड़क खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल की छुट्टी के दौरान बच्चों के ऑटो आदि भी इसी सड़क से गुजरते हैं। नगर निगम के अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सीबीगंज ट्रांसफर स्टेशन से निकलने वाला पानी लीचेट नहीं हो सकता। इससे प्रदूषण नहीं फैलेगा। वहां वास्तविक दिक्कत क्या है? इसको दिखवाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed