फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The contractor dug up the road and left it, people surrounded the councilor

Bareilly News: ठेकेदार ने सड़क उखाड़कर छोड़ी, लोगों ने पार्षद को घेरा

Mon, 10 Mar 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The contractor dug up the road and left it, people surrounded the councilor
बीस दिन से ठप है काम, पार्षद ने नगर आयुक्त को अवगत कराया
विज्ञापन

बरेली। आवास विकास वार्ड के पटेल नगर में ठेकेदार ने सड़क उखाड़कर डाल दी। बीस दिन से सड़क पर कोई काम नहीं हुआ तो पटेलनगर पहुंची पार्षद शशि सक्सेना को लोगों ने घेर लिया। पार्षद ने यह कहकर लोगों को संतुष्ट करने का प्रयास किया कि आज अवकाश है। इसलिए सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों से फिर बात करेंगी।
पटेल नगर के लोगों ने बताया कि उन्हें सड़क खोदने से पहले ठेकेदार ने बताया था कि होली से पहले निर्माण हो जाएगा, लेकिन अब सिर्फ होली के दो दिन बचे हैं। सड़क का काम बीस दिन से ठप है। यह भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि काम क्यों ठप है। कब शुरू होगा। पार्षद ने इस पर लोगों को बताया कि उन्होंने पूरा प्रकरण नगर आयुक्त के संज्ञान में दिया है। अगर सोमवार तक सडक का निर्माण शुरू नही होता है तो शासन तक शिकायत करेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन

--




लोगों की बात
सड़क न बनने से पचास से अधिक परिवार का आना-जाना दुश्वार है। कई लोग गिर चुके हैं। मेरा पैर मोच खा चुका है। अब तक सूजन है। मोहित कुमार
आना-जाना मुश्किल हो गया है। घर में कोई इमरजेंसी हो तो हमारी गाड़ी घर तक नहीं आ पाएगी। डेढ़ महीने से हम लोग परेशान हैंं। अर्चना रस्तोगी, शिक्षिका बिशप कान्वेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ठेकेदार ने काम अधूरा क्यों छोड़ा। मुख्य अभियंता से जानकारी लेंगे। निर्माण तय समय सीमा में ही पूरा कराया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed