फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The condition of BRC center is pathetic

Bareilly News: बीआरसी केंद्र की हालत बदहाल

Fri, 11 Jul 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The condition of BRC center is pathetic
बीआरसी केंद्र पर फैली गंदगी
मीरगंज। चुरई दलपतपुर के कंपोजिट विद्यालय परिसर में स्थित बीआरसी केंद्र की हालत चिंताजनक है। यहां केंद्र के चारों ओर फैली अव्यवस्थाओं ने न केवल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है।
विज्ञापन


विद्यालय परिसर में स्थित बीआरसी केंद्र के पास कई स्थानों पर खुले गड्ढे हैं, जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकते हैं। विद्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे आते हैं। ऐसे में इन खुले गड्ढों में किसी बच्चे का गिर जाना महज एक संयोग नहीं, बल्कि प्रशासन की लापरवाही का नतीजा होगा। स्थानीय लोगों और विद्यालय स्टाफ का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन

गंदगी का अंबार, संक्रमण फैलने की आशंका

बीआरसी केंद्र में गंदगी का अंबार और बड़ी-बड़ी घास भी उग आई है। परिसर में कचरे के ढेर लगा है, जिससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों और आने वाले शिक्षकों को परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का भी खतरा बना हुआ है। इस विषय में बीईओ अवनीश कुमार से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगले दिन जाकर देखूंगा। अगर ऐसा है तो गड्ढों को बंद कराया जाएगा और गंदगी की साफ-सफाई भी कराई जाएगी।

बीआरसी केंद्र पर फैली गंदगी

बीआरसी केंद्र पर फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed