फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The complaint registered on the Chief Minister portal was settled on paper.

Bareilly News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत कागजों में कर दी निस्तारित

Thu, 09 Nov 2023 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 09 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
The complaint registered on the Chief Minister portal was settled on paper.
सेंथल। चिराग नगर में नाले पर अतिक्रमण की शिकायत का अधिकारियों में कागजों में ही निस्तारण कर दिया। मौके पर अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। मामले में पीड़ित ने फिर से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर मोहल्ला पुलिस चौकी चिराग नगर में कई लोगों ने नाले की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। सभासद फरीदा ने 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पोर्टल, डीएम और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से मामले की शिकायत की थी। इसके बाद लेखपाल ने पैमाइश करने के बाद यहां लाल निशान लगाए। हालांकि, अतिक्रमण फिर भी नहीं हटाया गया। फरीदा ने बताया कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की ओर से अतिक्रमण हटाने की रिपोर्ट लगाकर पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने फिर से शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी जानबूझकर अतिक्रमण नहीं हटाना चाहते हैं।
विज्ञापन

-----------
शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे अधिशासी अधिकारी
एक्सईएन बोले - शिकायतकर्ता ने किया है अतिक्रमण, शिकायत फर्जी
क्योलड़िया। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने पर शारदा नहर खंड के अधिशासी अधिकारी किसानों को धमका रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके ऊपर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, एक्सईएन ने शिकायत को फर्जी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योलड़िया के रहने वाले रामकिशन, अजीजुल हसन, मोहम्मद जफर, बनवारीलाल, मिढयीलाल, नरेशपाल, राजाराम, कपिल, पोथीराम आदि ने बताया कि शारदा नहर खंड की ओर से 10 फिट ऊंची मिट्टी डाल दी गई है। इस वजह से निकास को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो साल पहले मामले की शिकायत आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप से की गई। उन्होंने अधिशासी अभियंता से मिट्टी हटवाने के लिए कहा। अब तक मिट्टी नहीं हटी है।

बीते दिनों संपूर्ण समाधान दिवस में मामले की शिकायत डीएम से की गई। डीएम ने तत्काल मिट्टी हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद से अधिशासी अभियंता शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। मामले में एक्सईएन सुनील भास्कर ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यहां अतिक्रमण किया हुआ है। शिकायत दबाव बनाने के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed