{"_id":"64c174fe74c48a7aa00160e4","slug":"the-competition-was-not-hosted-because-the-swimming-pool-was-not-ready-bareilly-news-c-4-noi1138-214817-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तरणताल तैयार न होने पर नहीं मिली प्रतियोगिता की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तरणताल तैयार न होने पर नहीं मिली प्रतियोगिता की मेजबानी
Thu, 27 Jul 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में तीन अगस्त को प्रदेशस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता कराई जा रही है। इस प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए बरेली का नाम भी गया था, लेकिन तरणताल तैयार न होने पर पर मेजबानी नहीं मिली।
स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय एडवांस पूल बनानी की योजना 2020 में लाई गई थी। इसके लिए 2.62 करोड़ आवंटित हुए थे। आईआईटी रुड़की के अभियंता के सुझाव पर 50 मीटर लंबा और 21 मीटर चौड़ा तरणताल बनाया गया, लेकिन तरणताल तैयार होने के बाद लीकेज की समस्या होने लगी। जनवरी में दोबारा काम शुरू हुआ। जीर्णोद्धार के काम अप्रैल के माह में पूरा हो गया था। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के बाद कुछ अन्य काम के चलते पूल स्टेडियम को हैंडओवर नहीं किया गया। चार महीने तक तरणताल हैंडओवर प्रक्रिया के बीच लटका रहा। इस दौरान बरेली का नाम प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए खेल निदेशालय को भेजा गया, लेकिन तरणताल न मिलने के कारण प्रतियोगिता लखनऊ शिफ्ट कर दी गई। अब प्रतियोगिता के नजदीक आने पर स्टेडियम को तरणताल हैंडओवर किया गया।
28 और 29 जुलाई को होंगे ट्रायल्स
खेल निदेशालय के अनुसार तीन से छह अगस्त तक लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में सब जूनियर व जूनियर बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता कराई जाएगी। अब बरेली में केवल जिला और मंडलीय ट्रायल्स का आयोजन होगा। 28 जुलाई को जिला और 29 जुलाई को मंडल की टीम चुनी जाएगी। इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
स्टेडियम में तैराकी के लिए नहीं है कोच
स्टेडियम में एडवांस पूल के साथ मिनी पूल भी बना हुआ है, लेकिन इसके लिए कोई आधिकारिक कोच नियुक्ति नहीं किया गया है। शौकिया तैराकों की देखरेख के लिए जीव रक्षक तैनात कर रखा है।
अप्रैल में मिलता तो बच जाता साल
तैराकी का सीजन अप्रैल में शुरू होता है, लेकिन स्टेडियम को तरणताल जुलाई के आखिरी में हैंडओवर में किया गया। अब इस साल पूल में जिला स्तर की प्रतियोगिता ही आयोजित हो सकेंगी।
- तरणताल में दिक्कतें तभी आती है जब वह सुचारू रूप से न चल सके। कोच न होने के कारण तैराकी का स्तर बढ़ नहीं पा रहा है। स्टेडियम में तरणताल हैंडओवर होने की जानकारी भी समय से नहीं पता चली। अब अगले माह में जिला स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करने पर विचार चल रहा है। - सुनील मित्तल, सचिव, बरेली स्विमिंग एसोसिएशन