फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The company that pretended to double the amount absconded

बरेली: रकम दोगुनी करने का झांसा देने वाली कंपनी फरार

Mon, 13 Feb 2023 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
The company that pretended to double the amount absconded
बरेली। साढ़े पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये का निवेश कराने वाली कंपनी फरार हो गई। इस मामले में 87 लाख रुपये गवां चुके पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बिथरी चैनपुर के परसौना निवासी अफलातून ने बताया कि विनायक प्रोपमार्ट इंडिया नाम की कंपनी का दफ्तर कोतवाली के सिविल लाइंस इलाके में है। कंपनी से जुडे़ लोगों ने बताया कि निवेशकों का पैसा साढ़े पांच साल में दोगुना कर दिया जाता है। अफलातून को झांसे में लेकर संचालकों ने कंपनी में छह लाख रुपये का निवेश करा लिया।
विज्ञापन

अफलातून से कहा कि दूसरों से निवेश कराओगे तो मोटा कमीशन मिलेगा। इस पर उसने अपने रिश्तेदारों और संबंधियों के 87 लाख रुपये कंपनी में निवेश करा दिए। कंपनी ने बतौर कमीशन 18 बीघा जमीन अफलातून के नाम करा दी। बाद में गौंतारा स्थित इस जमीन को कंपनी ने धोखाधड़ी कर बेच डाला। कंपनी ने अपना नाम भी बदल दिया और गायब हो गई। कोतवाली में कंपनी के संचालक विनोद कुमार, विजय कुमार, वीरेंद्र कुमार व अमर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed