{"_id":"f0d11af6c74d1712c8a8dcff9b56b327","slug":"the-commotion-of-the-student-council-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
बरेली
Updated Tue, 16 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीसीएस जे में आवेदन करने के लिए आयोग की तरफ से मांगे गये प्रमाणपत्र को मिलने पर असुविधा होने पर बरेली कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्राचार्य का घेराव कर एलएलबी विभाग को भी बंद कराया गया।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह से कहा कि बरेली कॉलेज ने 2011 के बाद से बार काउंसिल की फीस नहीं जमा की है। इसे तुरंत जमा किया जाए और अभ्यर्थियों को पीसीएस जे में आवेदन करने के लिए नाम और वर्ष के हिसाब से प्रमाण पत्र भी जारी किये जाएं। नाराज अभ्यर्थियों ने कक्षाएं भी बंद कराईं। कहा कि जब तक फीस जमा नहीं होगी और प्रमाणपत्र नहीं दिया जाएगा, तब तक वह एलएलबी की कक्षाएं नहीं चलने देंगे। प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने इस संबंध में दो दिन का समय मांगा और कहा कि बार काउंसिल में फीस जमा कर विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाएंगे। हंगामा करने वालों में अजीत पटेल, सुमित सैनी, नितेश पाल, रवि गोला, दिवाकर, सुमित शर्मा, अंकित ठाकुर और सनी आदि शामिल रहे।