{"_id":"6653c8b9a764adf0eb0cf7c4","slug":"the-colonizer-sold-the-canal-departments-land-to-the-woman-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102168-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कॉलोनाइजर ने महिला को बेच दी नहर विभाग की भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कॉलोनाइजर ने महिला को बेच दी नहर विभाग की भूमि
Mon, 27 May 2024 05:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 27 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। कॉलोनाइजर ने नहर विभाग की जमीन को अपना बताकर एक महिला के नाम पर इसका बैनामा करा दिया। बीते दिनों जब नहर विभाग ने नाले की खोदाई कराई तो इसका खुलासा हुआ। न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रिछोला किफायतुल्ला गांव की मिजाज बानो पत्नी बाबू बक्श ने बताया कि उन्होंने गांव में ही 120 वर्गगज का भूखंड पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी के रूपपुरकमालु गांव के सीताराम और रिछोला गांव के रियाज अहमद और मोहम्मद तौसीफ से खरीदा था। बैनामा सीताराम ने किया था। उन्होंने यहां कब्जा भी ले लिया।
करीब एक महीने पहले नहर विभाग ने नाला खोदाई के नाम पर उनकी जमीन पर भी खोदाई करा दी। जब उन्होंने विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली तो पता चला कि यह जमीन तो नहर विभाग की है। यह जानकार वह हैरान रह गई। बैनामा कराते समय आरोपियों ने इस जमीन को अपना बताया था। मिजाज बानो का आरोप है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत आरोपियों से की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर नवाबगंज थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।