फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The college bypassed regulations and constructed 16 rooms.

Bareilly News: कॉलेज ने नियमों को दरकिनार कर बनाए 16 कमरे

Mon, 13 Jul 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The college bypassed regulations and constructed 16 rooms.
फरीदपुर। स्टेशन रोड स्थित जिला पंचायत की जमीन पर बने चौधरी राजेश्वर सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में बिना अनुमति के 16 कमरों का अवैध निर्माण कराकर लिंटर डाल दिया गया। मामला संज्ञान में आने पर जिला पंचायत ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला पंचायत प्रशासन के मुताबिक, स्टेशन रोड पर जिस जमीन पर कॉलेज स्थित है, वह जिला पंचायत के स्वामित्व में आती है। कॉलेज प्रशासन को यह भूमि लीज पर दी गई थी, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। अब इसपर व्यावसायिक या आवासीय निर्माण के लिए जिला पंचायत बोर्ड से अनुमति लेकर नक्शा पास कराना अनिवार्य है। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने नियमों को दरकिनार करते हुए 16 कमरों का निर्माण करा दिया। उसपर लिंटर भी डाल दिया या। जानकारी होने पर उसके निर्माण पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


आसपास के दुकानदारों ने बताया कि स्टेशन रोड की ओर फ्रंट पर दशकों पहले बनाई गईं 18 दुकानें बेच दी गई थीं। कुछ दुकानों की गहराई बढ़ाने के लिए कॉलेज परिसर में अतिरिक्त निर्माण करा दिया गया, जिस हिस्से को दुकानदारों को आठ लाख रुपये प्रति दुकान विक्रय किया गया। इनका संचालन भी जारी है। दुकानदारों के मुताबिक, जिन कमरों का निर्माण कराया जा रहा है, उनमें प्रत्येक को 15 लाख रुपये में बेचने की योजना है। इलाके में चर्चा है कि लगातार हो रहे अवैध निर्माण से अधिकारी बेखबर रहे। उन्होंने जिला पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन,

कॉलेज में हो रहे बिना अनुमति के निर्माण को रुकवाने के लिए एसडीएम को पत्र जारी किया गया है। एसडीएम की टीम ने निर्माण रुकवा दिया है। पंचायत की ओर से भी सोमवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - रश्मि पटेल, प्रशासक जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed