{"_id":"691133075c248bf357031e36","slug":"the-clothing-market-is-buzzing-with-the-combination-of-wedding-season-and-winter-bareilly-news-c-4-vns1074-762928-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सहालग और सर्दी की जुगलबंदी से गुलजार कपड़ों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सहालग और सर्दी की जुगलबंदी से गुलजार कपड़ों का बाजार
विज्ञापन
बरेली। सहालग और सर्दी की जुगलबंदी से कपड़ों का बाजार गुलजार हो रहा है। रविवार को बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने वैवाहिक परिधान और गर्म कपड़ों की खरीदारी की। जल्दी सर्दी शुरू होने ने के कारण दुकानदाराें को इस बार गर्म कपड़ोंं का अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
कुतुबखाना व सिविल लाइंस के बाजार में रविवार को ग्राहकों की आमद आम दिनों के मुकाबले ज्यादा रही। दुकानदारों ने बताया कि इस बार चमकदार कपड़ा लोगों को खूब भा रहा है। इसमें कई वैरायटी मौजूद हैं। ग्राहकाें को दिल्ली, अमृतसर, लुधियाना, कोलकाता के स्वेटर, जैकेट व कोट पसंद आ रहे हैं। महिलाएं स्वेटर, जैकेट, शॉल पसंद कर रही हैं। बीते साल ठंड कम पड़ने से दुकानदारों का काफी स्टॉक बच गया था। उसे निकालने के साथ ही दुकानदारों ने नया माल भी मंगवा लिया है। उनको उम्मीद है कि इस बार अच्छा कारोबार होगा और पिछले साल के नुकसान की भी भरपाई हो जाएगी।
शहर में है थोक कपड़ों की बड़ी मंडी
जिले में कपड़ों की थोक मंडी है। यहां से शहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, पंतनगर आदि जगह माल भेजा जाता है। रोज करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। कारोबारी बताते हैं कि व्यापारियों ने पहले से ही ऑर्डर बुक कराए हैं। उसी के मुताबिक उनको माल भेजा जा रहा है। यह क्रम जनवरी तक जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
प्रमुख परिधान की कीमतें
पुरुषों के कपड़े दाम
वूलन काट सूट 1000 से 4000 तक
इंडो वेस्टर्न 8000 से 30,000 तक
ब्लेजर 1500 से 7000 तक
जैकेट 1000 से 6000 तक
ट्रैक सूट 1200 से 5000 तक
वूलन सैकेट 700 से 2000 तक
-- -- --
महिलाओं के परिधान दाम
कोट सूट 2000 से 5000 तक
कार्डिगन 1000 से 5000 तक
ब्लेजर 1500 से 7000 तक
जैकेट 1000 से 6000 तक
वूलन कुर्ती 1000 से 4000 तक
नोट : कीमतें कारोबारियों के मुताबिक रुपये में।
इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद
फोटो
इस बार बिक्री बहुत अच्छी है। सर्दी व सहालग की वजह से ग्राहक खरीदारी करने बाजार में पहुंच रहे हैं। इस बार बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। - नरेंद्र गुप्ता, व्यापारी
दिवाली के पहले से ही गर्म कपड़ों के ऑर्डर मिलने शुरू हो गए थे। माल की डिलीवरी भी कराई जा रही है। ठंड अधिक होन के चलते काम अच्छा है। - नवीन सूरी, व्यापारी
छोटे बच्चों के गर्म कपड़ों की मांग ज्यादा है। थोक काम होने की वजह से पहाड़ पर माल भेजा जा रहा है। आसपास की मंडी से भी व्यापारी आ रहे हैं। - संजय मेहरोत्रा, व्यापारी
पिछले साल की अपेक्षा इस बार सर्दी जल्दी आ गई है। इसे देखते हुए दुकान पर पूरी रेंज सजा दी है। चमकदार कपड़े व फैंसी आइटम की मांग ज्यादा है। - अनुज गुप्ता, व्यापारी