{"_id":"584c56ab4f1c1be05944bc86","slug":"the-closure-of-the-poor-who-have-deposited-black-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बंदी से कालाधन जमा करने वाले हुए कंगाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बंदी से कालाधन जमा करने वाले हुए कंगाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 11 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
The closure of the poor who have deposited black money
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की परिवर्तन यात्रा में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी नोट बंदी का विरोध करने वालों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहली सरकार है जिसने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग की ईमानदार कोशिश की है। पिछली सरकारों जो गरीब था, वह कंगाल होता गया और अमीर मालामाल। नोट बंदी लागू होने के बाद काला धन जमा करने वाले कंगाल बन गए हैं।
चांडपुर की जनसभा में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नोट बंदी की पहल सुशासन और विकास की रोशनी फैलाने की दिशा में कारगार साबित होगी। भाजपा पिछड़ों, कमजोरों और गरीबों को खुशहाल बनाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है इसलिए बैंकों में लाइन में लगाने के बाद भी लोग सरकार के फैसले की सराहना कर रहे हैं। केवल सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग परेशान हैं। प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ने लाल फाटक, ठिरिया निवाजत खां में स्लाटर हाउस होने से पशुओं की चोरी और प्रदूषण बढ़ने की बात कही। इससे आस-पास के रजपरा कला, गुरगांव, रामनगर, अलीगंज और महोलिया में वातावरण प्रदूषित हो रहा है। यात्रा में दुर्विजय सिंह, जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर, डॉ. राघवेंद्र शर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष रामफूल सिंह चौहान ने आभार जताया। संचालन धर्मपाल सिंह आजाद ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, महाराज सिंह, तेजा गुर्जर, पूरन लाल लोधी, सुमनलता सिंह, महेश यादव, संजीव अग्रवाल, छत्रपाल गंगवार, जयपाल सिंह व्यस्त, हर्षवर्धन, ठाकुर टिकू सिंह, शांति स्वरूप शाहू, डॉ. रामवीर भदौरिया, रितेश पाठक आदि मौजूद रहे। राजपुर कला के गुलाड़िया गौरी शंकर मंदिर में हुई सभा में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक धर्मपाल सिंह वर्मा, चौधरी रनवीर सिंह यादव, डॉ. शिव कुमार शर्मा, कौंशलेंद्र शर्मा आदि ने स्वागत किया। बिशारतगंज में भिंडौरा रोड़ पर नेमचंद्र मौर्य, स्टेशन रोड़ तिराहे पर शिवेंद्र नाथ चौबे, धीरेंद्र वीर सिंह धीरू, डॉ. एमएल मौर्य, आदेश प्रताप सिंह, ममता सोलंकी आदि ने यात्रा का स्वागत किया।
बोले, राहुल कांग्रेस को भी ले डूबेंगे
बिशारतगंज। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नोट बंदी और भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। राहुल गांधी के बयान कि वह बोले तो भूचाल आ जाएगा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नकवी ने कहा कि कौन सा भूचाल अब बाकी बचा है। जो भी भूचाल आएगा, वह बची खुची कांग्रेस और उसके पाखंडियों को स्वाह कर देगा। राहुल गांधी उस राह पर हैं जिसमें कहा जाता है हम तो डूबेंगे, सनम तुमको भी ले डूबेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को चाड़पुर की जनसभा के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि समझ में नही आ रहा कि नोट बंदी से मायावती ममता और मुलायम सिंह यादव इतना क्यों परेशान हैं। अगर पुराने नोट बंद हो गए तो इससे क्या उनकी नाकाबंदी हो जाएगी। नोट बंदी से केवल बेईमान और भ्रष्टाचारियों को परेशानी हुई है। विपक्ष एक माह से संसद नही चलने दे रहा। काला धन रखने वाले नेता सड़क पर हंगामा कर रहे हैं। बैंक की लाइन में होने वाली मौतों के सवाल पर कहा कि वह मानते हैं जनता को परेशानी है लेकिन सरकार समाधान की दिशा में लगातार प्रयासरत है। जनता को दुख नहीं दर्द हुआ है लेकिन यही दर्द लोगों की जिंदगी में खुशहाली लाएगा।