{"_id":"6804152f1f25ff849e09432b","slug":"the-citys-brightest-students-shine-in-jee-main-exam-bareilly-news-c-4-bly1015-622299-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जेईई मेन की परीक्षा में निखरे शहर के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जेईई मेन की परीक्षा में निखरे शहर के मेधावी
विज्ञापन
बरेली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से शनिवार को अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन के दूसरे सत्र का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें शहर के कई होनहारों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन देते हुए अच्छी परसेंटाइल के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।
शनिवार सुबह से परिणाम देखने की आस में बैठे अभ्यर्थी देर शाम तक साइट के धीरे चलने के कारण जूझते रहे। अंत में परिणाम देखकर उनके चेहरे खिल उठे। अप्रैल में हुई दूसरे सत्र की परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित हुए। मेडिट कोचिंग संस्थान के निदेशक विशाल वार्ष्णेय ने बताया कि परीक्षा में पहली बार परीक्षा देने वाले व ड्रापआउट भी शामिल हैं। इसमें 93 से ऊपर परसेंटाइल हासिल करने वाले अभ्यर्थी एनआईटी व आईआईआईटी के लिए योग्य होते हैं। वहीं अब इसके बाद पास हुए विद्यार्थियों को एडवांस की तैयारी करनी होगी।
पीलीभीत के मोहल्ला गनेशगंज निवासी कानूनगो नीलांचल कुमार के पुत्र शाश्वत कुमार 99.63 प्रतिशत अंक से पास हुए हैं। उनका सपना आईएएस बनने का है। इसको लेकर उन्होंने सेल्फ स्टडी पर भरोसा जताया था। वह रात के समय पढ़ाई करना पसंद करते हैं। रोजाना आठ से नौ घंटे पढ़ाई करते थे। इसमें उनकी मदद पिता किया करते थे। अगर किसी प्रश्न को हल करने में दिक्कत आ रही है तो यूट्यूब पर जाकर उनका समाधान कर लिया करते थे। उन्हाेंने बताया कि उनका सोशल मीडिया पर कोई एकाउंट नहीं है।
विज्ञापन
इसमें हर्ष ने 99.71 परसेंटाइल, आदित्य शर्मा ने 99.21, समन्वय थपलियाल ने 99.13, आकाश कुमार ने 99.13, अभिषेक गुप्ता ने 99.04, समीर खान ने 99. 01 परसेंटाइल हासिल की है। वहीं, मोहम्मद अनस खान ने 98.48, ऋषि अग्रवाल ने 98.12, पाहुनि बरतरिया ने 98.05, धैर्य अग्रवाल ने 97. 97, वैभव सिंह ने 97.09, नव्या अग्रवाल ने 96.27, हनी सिंह बिस्ट ने 96.19, आयुष गंगवार ने 95.78, मान्या कुमार ने 94.98 व आदिति गोला ने 94.33 परसेंटाइल हासिल कर अगले चरण के लिए अपनी जगह बनाई। संवाद
-- -
ऑनलाइन कोचिंग कर 15 घंटे की कर रहीं पढ़ाई
कर्मचारी नगर निवासी मेधा सिंह ने इस सत्र में 99.08 परसेेंटाइल प्राप्त कर 14270 वीं रैंक पर हैं। उन्होंने बताया कि वह ऑनलाइन कोचिंग कर दिन में 15 घंटे पढ़ाई कर रहीं है। उन्होंने तैयारी के दौरान पिछले साल के प्रश्नपत्र पर भी ध्यान दिया। वह बताती हैं कि उन्हें कंप्यूटर साइंस से आईआईटी में पढ़ाई करनी है।
-- --
सोशल मीडिया पर नहीं बनाया अकाउंट
अनय खंडेलवाल ने बताया कि इस बार उन्होंने 95 परसेंटाइल हासिल की है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उन्होंने कभी कोचिंग नहीं पढ़ी, न ही कभी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया है। इस सफलता का श्रेय वह अपनी माता तनु को देते हैं। वह बताते है कि मां ने ही शुरुआत से पढ़ाई कराई है और उन्होंने खुद आईआईटी मुंबई से एक साल पढ़ाई की और फिर रेलवे में नौकरी भी की, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए नौकरी छोड़ दी।