फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city will get 10 electric buses by September

शहर को सितंबर तक मिल जाएंगी 10 इलेक्ट्रिक बसें

Thu, 22 Jul 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
The city will get 10 electric buses by September
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : demo photo

नवंबर से संचालन शुरू करने की तैयारी में है परिवहन विभाग

विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग की ओर से रूट ओर स्टॉपेज तय करने के साथ ही स्वालेनगर में चार्जिंग प्वाइंट का निर्माण भी पूरा होने को है। नवंबर से शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पहली खेप में 10 बसें सितंबर में आ जाएंगी।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना है। 10 बसें सितंबर के अंत तक मिल जाने की उम्मीद है। बसें आने के बाद इनका ट्रायल शुरू किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस मिल कर करेंगे। इसके लिए रूट भी तय कर लिए गए हैं। शहर में स्वालेनगर के चार्जिंग प्वाइंट से रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और डेलापीर होते हुए वापस स्वालेनगर तक तीन रूटों पर बसें संचालित की जाएंगी। स्टॉपेज की सूची तैयार कर मंजूरी के लिए कमेटी को भेजा गया है। एआरटीओ ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का कुछ काम बाकी है। सितंबर में बसें मिलते ही ट्रायल करने के बाद नवंबर से संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बसों में मिलेंगी यह सुविधाएं

अत्याधुनिक बसों के आ जाने के बाद शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक आना-जाना सुविधाजनक हो जाएगा। वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों में पैनिक बटन होगा। बसों की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जा सकेगी। सभी बसों में एलईडी भी लगी होगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन बसों से ध्वनि और वायु प्रदूषण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed