फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   city will be Shiva-filled Shivoham-Shivoham will resonate on Mahashivratri

Bareilly News: महाशिवरात्रि पर शिवमय होगा शहर, गूंजेगा शिवोहम-शिवोहम, प्रमुख पथ होंगे जगमग

Tue, 25 Feb 2025 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 02:40 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर बरेली के नाथ मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। सड़कें और चौराहे भी सजाए जा रहे हैं। प्रमुख मार्ग भी रोशनी से जगमग होंगे। 

विज्ञापन
city will be Shiva-filled Shivoham-Shivoham will resonate on Mahashivratri
त्रिवटीनाथ मंदिर में सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में महाशिवरात्रि पर शहर शिवमय होगा। तिराहों-चौराहों पर लगाए गए शिव के प्रतीक चिह्नों को फूलों से सजाया जाएगा। प्रमुख पथ जगमग होंगे। शहर की सीमा पर बनाए गए द्वारों से रोशनी की लड़ियों के बीच ओम नम: शिवाय और शिवोहम-शिवोहम की गूंज होगी।

विज्ञापन


बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की पहल पर शहर में महाशिवरात्रि से फ्लॉवर वीक की शुरुआत होगी। नगर निगम सहित विभिन्न विभागों, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के सहयोग से शहर को सजाने-संवारने की तैयारी की गई है। इसके लिए 25 स्थान चिह्नित किए गए हैं। शहरवासी भी अपने घरों और प्रतिष्ठानों को सजाएंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भी इसमें भागीदारी निभाएगा।
विज्ञापन


प्रियदर्शनी नगर तिराहे पर बीडीए सजावट कराएगा। शिव की मूर्ति के साथ फूलों के गमले सजेंगे। फ्लॉवर वीक के दौरान सात, आठ व नौ मार्च को रामगंगानगर स्थित रामायण वाटिका में फ्लॉवर शो होगा। पूरे पार्क में शिव के विभिन्न स्वरूप फूलों से बनाए जाएंगे। वहां विभिन्न प्रजातियों के फूल भी नजर आएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संगठन भी जुटे 
व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने चिह्नित स्थानों पर फूलों और गमलों को रखकर सजावट शुरू कर दी है। गांधी उद्यान तिराहा और मार्ग को आईएमए, शाहजहांपुर मार्ग और झुमका चौराहे को चैंबर ऑफ कॉमर्स सजवा रहा है। सेलेक्शन प्वॉइंट और डीडीपुरम चौराहे की जिम्मेदारी व्यापार मंडल और कचहरी चौराहे से जंक्शन तक की जिम्मेदारी होटल एवं बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन ने संभाल रखी है। 

ज्वैलर्स एसोसिएशन आलमगिरीगंज और बिल्डर्स एसोसिएशन बीसलपुर चौराहे और बड़ा बाइपास मार्ग की सजाएंगे। डेलापीर की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। एकतानगर की रमेश गंगवार और गंगाशील चौराहे की जिम्मेदारी योगेश ग्रोवर ने ली है। धर्मकांटा चौराहे की जिम्मेदारी एजुकेशन एसोसिएशन ने ली है। श्यामगंज चौराहा एवं ईंट पजाया को सजाने की जिम्मेदारी धर्मेंद्र कुमार ने ली है। आयुक्त आवास के करीब वाले चौराहे, कैंट, चौपुला, सेटेलाइट चौराहा, डोहरा तिराहा, मिनी बाइपास मार्ग, बैरियर चौकी तिराहा सहित बदायूं रोड के स्वागत द्वार को भी सजाया जाएगा।

फूलों से सजाए जाएंगे चौराहे 
महाशिवरात्रि पर नगर निगम तीन चौराहों को फूलों से सजाएगा। इसके अलावा धार्मिक स्थलों के आसपास हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करेगा। महाशिवरात्रि पर शहर को सजाया जाएगा। चौकी चौराहा, आदिनाथ चौराहा और पटेल चौक को सजाने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। इन चौराहों पर रंग बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा। इनके लिए नगर निगम की उद्यान टीम सक्रिय हो गई है। 

मंदिरों के आस-पास सफाई के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अतिक्रमण दस्ता प्रभारी नीरज गंगवार को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि महाशिवरात्रि पर तीन चौराहों को फूलों से सजाया जाएगा। बीडीए से थीम आई है। इसके अलावा साफ-सफाई और मंदिरों के आस-पास का अतिक्रमण हटाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed