फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ... the city of togatherness is Bareilly

....हम का शहर बरेली है

Sun, 18 Jun 2017 01:19 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Sun, 18 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
... the city of togatherness is Bareilly
....हम का शहर बरेली है - फोटो : ....हम का शहर बरेली है
 रमजान का महीना जैसे जैसे रुखसत होने को है इफ्तार पार्टियों की झड़ी लग गई है। इसी क्रम में शनिवार को भी शहर में कई इफ्तार पार्टियां आयोजित की गई। इसमें हर मजहब-ओ-मिल्लत के लोगों ने शिरकत कर सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर खास तौर से उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ एवं सर्व पंथ समादर मंच की ओर से संयुक्त रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम आयोजक एवं संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेेंद्र प्रसाद घिल्डियाल अपनी स्वरचित पंक्ति से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें कहा कि- ये शहरे बांस बरेली है, ये शहरे अमन बरेली है। ह से हिंदू म से मुस्लिम, हम का शहर बरेली है।। इसी कड़ी में संयोजक अथहर उद्दीन अहमद ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि रोजेदारों को इफ्तार कराना सवाब का काम है। 
विज्ञापन

इफ्तार में समाज सेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शमसी, विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता राज कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता मोहम्मद तारिक वारसी, उप खंड अधीक्षक अब्दुल्ला खान, फरजाना इकबाल, गुले राना, तहसीन बेगम, केआर बेग, पार्षद राजेश अग्रवाल, अधिवक्ता अमजद सलीम, सपा नेता जफर बेग, अकरम बेग, अतीक मोहम्मद, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां, शाहिद हुसैन इश्तियाक मोहम्मद, जसीम अख्तर बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई।  महानगर यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष फहीम हैदर एवं सैफ खां की ओर से सुभाष नगर में रोजा इफ्तार कराया गया। इसमें यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव सूरज यादव, योगेश यादव, कांग्रेस नेता नवाब मुजाहिद हसन खां, संजीव यादव, राजा सेठी, पम्मी वारसी, जब्बार खां, सैफ खां, आलोक तायल, बिलाल बेग, इसराफील खां, इस्लाम कुरैशी, महेंद्र सिंह चावला, कैसर रजा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

आईएमए हाल में एक फार्मा कंपनी की ओर से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के डिवीजनल सेल्स मैनेजर सतनाम सिंह रंधावा ने कहा कि इफ्तार पार्टियों से सौहार्द और मधुरता आती है। इस दौरान एरिया मैनेजर, सुनील भारती, आशीष चट्वाल, प्रतिनिधि आसिफ, तारिक, सुमीत पाल, डा. अतिथि, डा. अनीस बेग, डा. सरकार हैदर, डा. नसरुद्दीन, डा. फिरोज खान, डा. अंजुम खान, डा. असद रजा, डा. गयासुल रहमान, डा. जावेद खान, डा. रेहाना, डा. यासमीन, डा. फहमी खान आदि की शिरकत रही। इसी तरह अन्य संस्थाओं की ओर से भी अलग-अलग जगहों पर इफ्तार कराया गया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed