{"_id":"697fafe6e3b4db878604cbd3","slug":"the-churan-gangs-distinctive-style-includes-a-bjp-flag-on-their-car-and-a-vip-pass-bareilly-news-c-4-vns1074-818487-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार पर भाजपा का झंडा और वीआईपी पास, हमले के आरोपी ने सोशल मीडिया पर डाली रील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार पर भाजपा का झंडा और वीआईपी पास, हमले के आरोपी ने सोशल मीडिया पर डाली रील
Mon, 02 Feb 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:26 AM IST
सार
बरेली में हमले के आरोपी अमान इब्राहिम ने कानूनी राहत मिलते ही सोशल मीडिया पर रील पोस्ट की है, जिसमें वह कार में बैठा दिख रहा है। कार पर भाजपा का झंडा लगा है और शीशे पर वीआईपी पास लगा है।
विज्ञापन
अमान इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सत्ताधारी पार्टी भाजपा का झंडा और शीशे पर वीआईपी पास लगाकर कार में बैठे चूरन गैंग के सदस्यों की सोशल मीडिया पर धमाचौकड़ी जारी है। बताया जा रहा है कि सलमान पर हमले के मामले में अमान और उसके साथियों को जमानत मिल गई है। अमान ने इसके बाद रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
विज्ञापन
सलमान ने हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन, उसके साथी अमान इब्राहिम, वसीम गद्दी, अनम गद्दी व चार अज्ञात के खिलाफ बारादरी थाने में हमले की रिपोर्ट कराई थी। बारादरी पुलिस ने शनिवार को ही सुभान उर्फ चूरन को गिरफ्तार कर लिया था। चूंकि, सुभान ने शहर में हुए बवाल के दौरान पुलिस पर फायरिंग की थी तो उसे कोर्ट से जेल भेज दिया गया। सुभान के बाकी तीन साथियों के बारे में बताया जा रहा है कि उन्होंने शांतिभंग के मामले में जमानत ले ली।
विज्ञापन
अपनी काले रंग की कार पर भाजपा का झंडा और विधायक व वीआईपी का पास लगाकर घूमने वाले अमान इब्राहिम ने कानूनी राहत मिलते ही सोशल मीडिया पर मेरा गुरूर सलामत रहे, तेरे जैसे बहुत...शेर की थीम पर रील डाली है। एक तरह से अमान ने अपने विरोधियों को संदेश देने की कोशिश की है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन