{"_id":"6a2ef74f94cca2b2470ab6e5","slug":"the-chief-minister-may-unveil-the-statue-of-pandit-radheshyam-bareilly-news-c-4-bly1053-905372-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुख्यमंत्री कर सकते है पंडित राधेश्याम की मूर्ति का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुख्यमंत्री कर सकते है पंडित राधेश्याम की मूर्ति का अनावरण
विज्ञापन
बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नवनिर्मित ऑडिटोरियम अब पंडित राधेश्याम स्मृति भवन के नाम से जाना जाएगा। खड़ी बोली में राधेश्याम रामायण की रचना करने वाले और अपनी विशेष लोक नाट्य शैली के लिए दुनियाभर में विख्यात पंडित राधेश्याम कथावाचक की यादों को सहेजने के लिए यह निर्णय जिला प्रशासन की ओर से लिया गया है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि वह यहां पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का अनावरण भी कर सकते हैं।
पंडित राधेश्याम की पौत्री शारदा भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर परिवार के लोगों को उम्मीद है कि उनके हाथों ही इस प्रतिमा का अनावरण होगा। नवंबर में वह लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिली थीं। तब मुख्यमंत्री ने बरेली आने पर प्रतिमा के अनावरण की बात कही थी। परिजनों के मुताबिक, जिला पंचायत में बने राधेश्याम भवन के एक कमरे को विशेष संग्रहालय का रूप दिया जाएगा, जिसका नाम राधेश्याम संग्रहालय होगा। इसमें आम जनता और साहित्य प्रेमियों के लिए उनकी तमाम यादें संजोकर रखी जाएंगी। इसमें उनका प्रिय हारमोनियम भी शामिल रहेगा।