{"_id":"6afb6b79c6ebd24cdd030db6","slug":"the-chaubari-fair-is-beginning-to-liven-up-with-the-grounds-filling-up-with-swings-and-stalls-bareilly-news-c-4-bly1015-1008753-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चौबारी मेले में बढ़ने लगी रौनक, झूले और दुकानों से सजने लगा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चौबारी मेले में बढ़ने लगी रौनक, झूले और दुकानों से सजने लगा मैदान
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा नदी के किनारे लगने वाले ऐतिहासिक चौबारी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला परिसर में रौनक बढ़ने लगी है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जा रहे हैं तो दुकानदार भी अपनी दुकानें सजाने में जुट गए हैं।
तट पर कहीं तंबू लगाए जा रहे हैं तो कहीं सामान व्यवस्थित कर बाजार को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले में दुकानों और झूलों के पहुंचने से मैदान में चहल-पहल दिखाई देने लगी है। हालांकि, कूड़ा उठान न होने के साथ ही कई अन्य व्यवस्थाएं अब तक अधूरी हैं।
चौबारी मेला 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा। 24 नवंबर को मुख्य स्नान होगा। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न तरह के झूले लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा खानपान, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और रोजमर्रा के सामान की दुकानें भी सजने लगी हैं।
विज्ञापन
ढोलक और अन्य बाजार भी मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहते हैं। बाहर से आने वाले व्यापारी अपनी दुकानें लगाने के लिए जगह तैयार कर रहे हैं
कई राज्यों से पहुंचते हैं घोड़ा व्यापारी
मेले में लगने वाला घोड़ा बाजार भी अपनी खास पहचान रखता है। इस बाजार में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और अन्य क्षेत्रों से व्यापारी अपने घोड़ों को लेकर पहुंचते हैं। घोड़ों की नस्ल और विशेषताओं के आधार पर उनकी कीमत तय होती है।