{"_id":"67e5baa8f2cc0a513b01a7b8","slug":"the-cemetery-land-was-being-encroached-construction-was-stopped-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-660-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कब्रिस्तान की जमीन पर हो रहा था कब्जा, निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कब्रिस्तान की जमीन पर हो रहा था कब्जा, निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
शाही। बेदखली आदेश को ठेंगा दिखाते हुए कब्रिस्तान और ग्राम समाज की भूमि पर लगातार कब्जा कब्जेदार कर रहे हैं। एसडीएम के आदेश पर हलका लेखपाल ने पुलिस के द्वारा बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकरपुर उर्फ लमकन में कब्रिस्तान व खाद के गड्ढों के रूप में राजस्व रिकॉर्ड में कुछ जमीन दर्ज है। पिछले डेढ़ दशक पहले भी गांव के ही कुछ लोगों ने यहां दीवार बनकर कब्जा करने की कोशिश की थी।
शिकायत पर तहसीलदार ने वर्ष 2010 जुलाई में बेदखली का आदेश पारित किया था। आदेश के बावजूद कब्जेदारों के हौसले कम नहीं हुए।
अब पुनः पिछले कुछ दिनों से आरोपी कब्रिस्तान और खाद के गड्ढों की जमीन पर ईंटों की दीवार खड़ी करके कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को शिकायत पर पहुंची 112 पुलिस ने हल्का लेखपाल से भी बात की। एसडीएम के निर्देश पर हल्का लेखपाल व पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। संवाद