फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The cause , the more shall Afzal : Pankaj

जितने पैदा होंगे, उतने अफजल मारेंगे: पंकज

Wed, 06 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 06 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
The cause , the more shall Afzal : Pankaj
पंकज ‌स‌िंह
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने हर घर में अफजल पैदा होने का नारा लगानेे वालों को कड़े अंदाज में चेताया। उन्होंने कहा कि जितने अफजल पैदा होंगे, हम उतने अफजल मारेंगे। बोले- केंद्र में जब तब मोदी सरकार है। देश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले सड़क पर नहीं सलाखों के पीछे होंगे और देश के हर व्यक्ति को भारत माता की जय बोलनी चाहिए। पंकज सिंह मंगलवार को दोपहर यहां बदायूं रोड स्थित एक बारातघर में युवा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रवाद युवा चिंतन विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता थे। उन्होंने कहा कि यह देश अफजल गुरु का नहीं राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों का है इसलिए यहां अफजल गुरु के पक्ष में नारे लगाने वाले देशभक्त नहीं हो सकते। जेएनयू में खड़े होकर राष्ट्रविरोधी नारे लगें तो किसी को बर्दाश्त नहीं होगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व ब्रज प्रांत चालक डॉ. एपी सिंह ने कहा कि युवा शक्ति चाहे तो जो आज भारत माता की जय नहीं बोल रहे, वे कल बोलना शुरू कर देंगे। कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी के इतने वर्षों बाद राष्ट्रवाद पर चिंतन दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, कवियत्री सोनरूपा विशाल, केसीएमटी की डॉ. सोनाली खंडेलवाल, चिकित्सक विमल भारद्वाज और विकास वर्मा मंचासीन रहे। संचालन डॉ. शैलेष चौहान ने किया। भाजपा नेता प्रशांत पटेल ने स्वागत किया और युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने आभार जताया।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में बोले पंकज- कानून से है आशय
जितने अफजल पैदा होंगे, उतने अफजल मारेंगे के बयान पर पंकज सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि उनका आशय कानून के जरिए देश के खिलाफ बोलने वालों को दंड दिलाने से है। बोले- हम कानून का सम्मान करते हैं और उसके दायरे में ही हर कार्रवाई के पक्षधर हैं। 
विज्ञापन


जवाहर बोले- उवैसी को चीर देना चाहिए
बरेली कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जवाहर लाल ने कहा कि देश की संसद में बैठकर सारी सुविधाएं लेने वाले भी भारत माता की जय कहने से परहेज करते हैं। ऐसे सांसद उवैसी को चीर देना चाहिए। गोष्ठी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महाराज सिंह, पूरनलाल लोधी, पूर्व विधायक सुमनलता सिंह, छत्रपाल सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. सीपीएस चौहान, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, आदेश प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह धीरू, दुर्विजय सिंह शाक्य, निर्भय गुर्जर, मनीष अग्रवाल, चंचल गंगवार, शिवप्रताप रिंकू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed