{"_id":"694ef064ed10198d6f0544cf","slug":"the-case-of-fake-voters-reached-the-cabinet-ministers-court-bareilly-news-c-400-1-ala1001-3059-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैबिनेट मंत्री के दरबार में पहुंचा फर्जी मतदाताओं का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैबिनेट मंत्री के दरबार में पहुंचा फर्जी मतदाताओं का मामला
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया आरोप, कहा-दूसरे जिलों के लोगों के बना दिए वोट
गुलड़िया। विकासखंड मझगवां क्षेत्र के ग्राम रुखाड़ा की मतदाता सूची में गोलमाल का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और एसडीएम आंवला विदुषी सिंह से शिकायत की। वोट सूची में दूसरे जिले के लोगों, नाबालिग और मृतक आदि के नाम शामिल करने का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की है।
ब्लॉक मझगवां क्षेत्र की ग्रामसभा कतरोई के रुखाड़ा के जगबीर सिंह, मुन्नालाल, महावीर विपिन, धीरज आदि शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम रुखाड़ा की मतदाता सूची में लगभग 110 फर्जी मतदाता बीएलओ ने शामिल कर दिए। इसमें 50 वोट बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद आदि जिलों के लोगों के हैं, जिनका इस गांव से कोई मतलब नहीं है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मतदाता सूची में लगभग 12 नाबालिग, छह मृतक और 12 लोगों के डबल वोट बना दिए गए हैं, जबकि 36 से अधिक ऐसी महिलाओं के वोट बना दिए गए हैं, जो अब से कई वर्षों पूर्व शादी होकर अपनी ससुराल चली गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मिलीभगत से सूची में बड़े पैमाने पर हेरा-फेरी की गई है।
विज्ञापन
बीएलओ रामनिवास ने बताया कि रुखाड़ा गांव की मतदाता सूची में कुछ बाहरी वोट पहले से चले आ रहे हैं, जिन पर ग्रामीणों की आपत्ति है। हमने ग्रामीणों से प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज कराने को कहा है। यदि गलत हैं तो जांच कर नाम हटा दिए जाएंगे। संवाद
-- -- -- -
अभी तक मुझे मौखिक ही शिकायत प्राप्त हुई है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मतदाता का एक स्थान पर एक ही मतदाता सूची में नाम होना चाहिए। यदि मतदाता सूची में फर्जी नाम हुए तो उन्हें हटवा दिया जाएगा।
-विदुषी सिंह, एसडीएम, आंवला