{"_id":"5efba1838ebc3e42df17fea8","slug":"the-case-of-closing-the-gate-in-model-town-reached-cm-bareilly-news-bly4110437165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल टाउन में गेट बंद करने का मामला सीएम तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल टाउन में गेट बंद करने का मामला सीएम तक पहुंचा
विज्ञापन
मॉडल टाउन के गेट पर हर लगा रहता है ताला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
भाजपा महानगर अध्यक्ष और डॉक्टर आमने-सामने, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
बरेली। छिनैती की वारदातों से जूझ रहे मॉडलटाउन का गेट बंद करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। संजयनगर पेट्रोल पंप साइड के गेट के को बंद करने के मामले में अब भाजपा महानगर अध्यक्ष को आरोपित करते हुए सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई है। इधर, एक डॉक्टर ने भी भाजपा महानगर अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बारादरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
श्मशान भूमि साइड में खुलने वाले मॉडलटाउन ई-ब्लॉक कॉलोनी के गेट को कुछ महीनों पहले कोरोना संक्रमण से बचाव की बात कहकर बंद कर दिया गया था। तब कॉलोनी के दूसरे गेट भी बंद कराए गए थे। बाद में बाकी गेट तो खोल दिए गए हैं, लेकिन ई-ब्लॉक वाले गेट को अभी तक नहीं खोला गया है। गेट के करीब रहने वाले डॉ. दिवाकर चौबे समेत कई लोगों ने इस मामले में सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। इसकी जांच बारादरी थाने की दरोगा अनुराधा वर्मा को सौंपी गई है। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर गेट के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

डॉक्टर का आरोप- कारें खड़ी करने को बंद किया है गेट
डॉ. दिवाकर चौबे का कहना है कि नगर निगम के अधिकार क्षेत्र वाला गेट बंद करने के पीछे असल मंशा कॉलोनी की सड़क का पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने की है। जो लोग गेट बंद करने को जायज ठहरा रहे हैं, उन सभी की कारें सड़क पर खड़ी होती हैं। दूसरे लोगों के वाहन इधर से नहीं निकल पाते हैं। इससे तमाम लोग परेशान हैं। शिकायतों पर सत्ता पक्ष के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं होती। वैसे अब उम्मीद है कि मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा है तो गेट जरूर खुलेगा।
विज्ञापन