फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The capacity of the wire from Bareilly to Faridpur will be changed with Rs 7 crore.

Bareilly News: सात करोड़ से बदलेगी बरेली से फरीदपुर के तार की क्षमता

Wed, 03 Jun 2026 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The capacity of the wire from Bareilly to Faridpur will be changed with Rs 7 crore.
बरेली। विद्युत निगम बरेली से फरीदपुर ट्रांसमिशन लाइन के तारों की क्षमता सात करोड़ रुपये की लागत से बढ़ाएगा। इस परियोजना से शहर की करीब 10 लाख आबादी को निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। काम आगामी सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन




यह कार्य 17 किलोमीटर लंबी ट्रांसमिशन लाइन पर किया जाएगा। वर्तमान में पैंथर क्वालिटी के तार लगे हैं, जिनकी क्षमता 700 एंपियर है। क्षमता वृद्धि के बाद एटीएलएस तार लगाए जाएंगे, जिनकी क्षमता 1400 एंपियर होगी। यह बदलाव भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। दोहना और फरीदपुर ट्रांसमिशन से बिजली बरेली टाउन ट्रांसमिशन तक पहुंचती है। यहां से 33 केवीए के चौदह उपकेंद्रों को आपूर्ति होती है। इनमें रामपुर गार्डेन, कुतुबखाना, सिविल लाइन, शाहदाना और मिशन कंपाउंड जैसे क्षेत्र शामिल हैं। बरेली की लगभग अस्सी फीसदी आबादी इन्हीं उपकेंद्रों से बिजली प्राप्त करती है।
विज्ञापन




ट्रांसफार्मर क्षमता में भी होगी बढ़ोतरी

फरीदपुर ट्रांसमिशन पर 220 केवी के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें से 100 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 160 एमवीए की गई है। इससे फरीदपुर की कुल क्षमता 260 एमवीए हो गई है। बरेली टाउन ट्रांसमिशन पर भी क्षमता वृद्धि की जाएगी। यहां 40 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर की क्षमता 63 एमवीए तक बढ़ाई जाएगी। इससे कुल क्षमता 189 एमवीए हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन ...
बरेली से फरीदपुर तक ट्रांसमिशन के तार की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यह कार्य सात करोड़ की लागत से कराया जाएगा। यह भविष्य को देखते हुए किया जा रहा है। जिससे तार पर लोड बढ़ने पर टूटेगा नहीं। इसका टेंडर लखनऊ से किया जाएगा। काम को सितंबर में शुरू करा दिया जाएगा। - पंकज शर्मा, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed