{"_id":"67c8aa0c1cbdf83fc2075473","slug":"the-candidate-did-not-reach-the-centre-14-room-inspectors-kept-waiting-bareilly-news-c-4-lko1064-593528-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: केंद्र पर नहीं पहुंचा परीक्षार्थी, इंतजार करते रहे 14 कक्ष निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: केंद्र पर नहीं पहुंचा परीक्षार्थी, इंतजार करते रहे 14 कक्ष निरीक्षक
विज्ञापन
बरेली/रिठौरा। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा में बुधवार को रिठौरा के दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी की निगरानी के लिए 14 कक्ष निरीक्षक तैनात रहे। वह भी अनुपस्थित रहा। जबकि मुस्तैदी परखने के लिए मंडलीय सचल दल भी केंद्र पर पहुंचता रहा।
बुधवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा थी। केंद्र पर जसवीर सिंह इंटर कॉलेज सहुआ का विद्यार्थी शिव ओम पंजीकृत था पर वह अनुपस्थित रहा। हालांकि, निर्देशानुसार केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रीति, केंद्र व्यवस्थापक आशीष कुमार सिंह, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक वेद प्रकाश, सहायक निरीक्षक कुसुम गंगवार, सचल दल में रामसिंह, लोकेश कुमार, अमरेश कुमार, अवमोचक डॉ. सर्वेश कुमार, कक्ष निरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी, विमलेश कुमार, परिचारक ओमकार, विजय पाल साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर अनुपम शर्मा, बंडल वाहक आकाश कुमार, एसआई तुलसीदास, सिपाही अनुराग, सचिन, मोहित कुमार व अन्य चतुर्थ श्रेणी स्टाफ मौजूद रहा।
--
दोनों पालियों में 168 परीक्षार्थी अनुपस्थित
पहली पाली में इंटरमीडिएट उर्दू और पंजाबी विषय में पंजीकृत 363 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 340 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 23 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय में पंजीकृत 2,689 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2,544 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 145 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर गठित सचल दल ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सचल दल के निरीक्षण में परीक्षा
केंद्रों पर मुस्तैद मिली व्यवस्थाएं
सचल दल प्रभारी डायट प्राचार्य फरीदपुर ने दो, सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने दस, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर काॅलेज त्यारजागीर नवाबगंज के प्रधानाचार्य ने दस और डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने नौ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं मिला। कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी हुई।
अमर उजाला ब्यूरो