{"_id":"67f97c8d166f7d07f2022543","slug":"the-bypass-road-from-ramganganagar-will-be-widened-development-will-gain-momentum-bareilly-news-c-4-lko1064-616756-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामगंगानगर से बड़ा बाइपास मार्ग का होगा चौड़ीकरण, विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामगंगानगर से बड़ा बाइपास मार्ग का होगा चौड़ीकरण, विकास को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
बरेली। रामगंगानगर के ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव से चंदपुर बिचपुरी, अब्दुलापुर माफी, कलारी एवं अहलादपुर होते हुए बड़ा बाइपास तक साढ़े तीन किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा। बीडीए ने इस पर 22 करोड़ रुपये खर्च का आकलन किया है। इससे विकास को रफ्तार मिलेगी। चौड़ीकरण की सुगबुगाहट से सड़क के दोनों ओर जमीन की कीमत चार गुना तक बढ़ गई है। किसान फिलहाल जमीन बेचने से परहेज कर रहे हैं। कई भू-स्वामी और शहर के उद्यमी अपना बिजनेस खड़ा करने की तैयारी में हैं। यहां होटल और नई टाउनशिप विकसित होने के आसार हैं।
महायोजना-2031 में इस सड़क की चौड़ाई 24 मीटर तय की गई है। फिलहाल, यह मार्ग आठ से लेकर 18 मीटर तक चौड़ा है। इसमें वनखंडीनाथ चौराहे से लेकर नकटिया नदी तक चार लेन सड़क का निर्माण किया जा चुका है। साथ ही, रामगंगानगर आवासीय योजना की सड़क का पुनर्निर्माण बह्मपुत्र एन्क्लेव तक हो गया है। इस कारण इस मार्ग से भी बाइपास की ओर आवागमन बढ़ा है। इस सड़क के चौड़ीकरण से बड़ा बाइपास और वनखंडीनाथ मंदिर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। नाथ कॉरिडोर की परिकल्पना भी साकार होगी। बड़ा बाइपास व पीलीभीत रोड पर प्रस्तावित बीडीए की नई आवासीय योजनाओं को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
पास हो सकेंगे मानचित्र
महायोजना-2031 के तहत ग्राम चंदपुर बिचपुरी, अब्दुलापुर माफी व कलारी में बड़े भू-भाग पर आवासीय भू-उपयोग का विस्तार किया जा सकेगा। अभी मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण आवासीय भू-उपयोग का विकास संभव नहीं हो पा रहा है। न्याय विभाग सहित कई राजकीय विभागों द्वारा कार्यालय/आवासीय परिसर के लिए भी भूमि मांगी जा रही है। चौड़ीकरण के बाद इस क्षेत्र में विभिन्न राजकीय कार्यालयों को स्थापित किया जाना भी संभव होगा।
विज्ञापन
60 किसान मुआवजे के बिना ही जमीन देने के लिए तैयार
बीडीए बोर्ड की बैठक में चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा गया था। उसे इस शर्त के साथ सैद्धांतिक सहमति मिली थी कि अगर किसान मुआवजे के बिना जमीन देने के लिए तैयार हों तो सड़क का चौड़ीकरण कर दिया जाए। बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि 80 में से 60 किसान इसके लिए अपनी सहमति दे चुके है। बीस किसानों से सहमति लेने की प्रक्रिया चल रही है।