फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bully spreads panic and terror by firing

Bareilly News: दबंग ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, दहशत

Wed, 12 Mar 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The bully spreads panic and terror by firing
नवाबगंज। मंगलवार की देर रात एक दबंग ने बीच बाजार में तमंचा से फायरिंग कर दहशत फैला दी। इससे लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। कुछ लोगों के अनुसार आरोपी को पहचान लिया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के बिजौरिया रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार की रात एक दबंग ने तमंचा निकालकर दो बार हवाई फायरिंग कर दी। आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी जनपद पीलीभीत के थाना जहानाबाद के एक गांव का रहने वाला है। वह आए दिन नगर में घूमता रहता है। कुछ समय पहले उसने एक स्वीमिंग पूल पर फायरिंग की है।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस मामले में कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि कस्बे में फायरिंग की सूचना मिली है। शीघ्र आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed