फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bullies beat up the couple and threw red chilli powder in their eyes

Bareilly News: दबंगों ने दंपती को पीटा आंखों में झोंकी लाल मिर्च

Fri, 23 May 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The bullies beat up the couple and threw red chilli powder in their eyes
दबंगों ने दम्पति के साथ की मारपीट लाल मिर्च महिला की आंखों में झोंकी।
फतेहगंज पूर्वी। बाइक में टक्कर मारने के विरोध पर दबंगों ने दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान कार सवार दबंगों ने दोनों के आंखों में लाल मिर्च भी झोंक दी। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भिटारा निवासी चंदा देवी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम छह बजे पति अनिल के साथ बाइक से कस्बे में आई थी। एक जनसेवा केंद्र से तीन हजार रुपये निकालकर घर जाने के लिए निकले। रास्ते में बिलपुर क्राॅसिंग के पास बाइक को खड़ी करके पति सामान की खरीदारी करने लगे।
विज्ञापन

तभी एक कार से अत्तूनगला निवासी राकेश, धनपाल, धर्मेंद्र सहित दो अज्ञात व्यक्ति निकले और उनकी बाइक में टक्कर मार दी और कुचलने का प्रयास किया। महिला के पति ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग लाठी-डंडे लेकर दंपती पर हमला कर दिया। दबंगों ने महिला सहित उसके पति की आंखों में लाल मिर्च झोंक दी। इसके बाद उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए कार घटनास्थल पर छोड़कर अत्तूनगला की तरफ भाग गए। झगड़े के दौरान महिला के कुंडल, मंगलसूत्र सहित तीन हजार रुपये भी गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को फरीदपुर सीएचसी भिजवाया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि कार को जब्त कर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed