फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bull picked up the woman by the horns and threw her on the road

दर्दनाक: सांड़ ने सींगों से उठाकर महिला को सड़क पर फेंका, ट्रक के नीचे आने से मौत

Sat, 03 Jun 2023 07:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 03 Jun 2023 07:02 AM IST
सार

सड़कों पर छुट्टा घूम रहे पशु लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। सिरौली में शुक्रवार को सांड़ ने एक महिला को उठाकर सड़क पर फेंक दिया, जिससे वह ट्रक के नीचे आ गई। उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
bull picked up the woman by the horns and threw her on the road
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली कस्बे के मुख्य बाजार में खरीदारी को आईं मुक्ता बेगम को छुट्टा सांड़ ने सींग से उठाकर सड़क पर पटक दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। गंभीर रूप से घायल मुक्ता देवी ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पलता गांव की रहने वाली मुक्ता बेगम पत्नी मुबारक खां शुक्रवार को खरीदारी करने के लिए सिरौली आईं थीं। मुरादाबाद बस अड्डे के पास एक सांड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हें सींग से उठाकर सड़क पर पटक दिया। पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। पहिये के नीचे आने की वजह से उनका एक पैर कुचल गया।
विज्ञापन

आबिद ने बबलू बन महिला को फंसाया: जबरन धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, आरोपी के पिता ने भी किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। कस्बा इंचार्ज देशपाल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत ही एंबुलेंस बुलाकर मुक्ता बेगम को अस्पताल भेजा गया। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। 

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा कराया है। चालक की तलाश की जा रही है। अब तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कई लोगों को घायल कर चुके छुट्टा पशु

कस्बे में छुट्टा पशु अब तक कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। पिछले दिनों मोहल्ला साहूकारा के रहने वाले अशोक पर हमला कर सांड़ ने उन्हें घायल कर दिया था। मोहल्ला प्यास में डॉक्टर नाजिम बेग के पांच साल के पुत्र आकिब पर उस समय हमला किया जब वह सड़क पर खेल रहा था। मोहल्ला पांडान में सत्यदेव पांडे पर टहलते समय हमला कर सांड़ ने उन्हें जख्मी कर दिया था।

आश्रय स्थल नहीं भेजे जा रहे छुट्टा पशु

पशुधन मंत्री के क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के आतंक से लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी अब तक इनको आश्रय स्थल भेजने की कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed