{"_id":"d184f0dc39abdc28ded2e0fabda7fc09","slug":"the-broken-wall-of-the-valley-dlavgr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले के लिए तोड़ दी डलावघर की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले के लिए तोड़ दी डलावघर की दीवार
बरेली
Updated Thu, 10 Dec 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सतीपुर इलाके में नाला निर्माण के लिए बुधवार को लोगों ने हंगामा कर दिया। घरों से उठाया गया कू ड़ा न फेंकने देने के साथ ही डलावघर की दीवार भी तोड़ दी। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने लोगों को जैसे तैसे शांत कराने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। मामले को संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना था कि पक्के नाले का निर्माण कराया जाए ताकि गंदगी न फैले।
सतीपुर इलाके में कच्चे नाले की वजह से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके पास ही डलावघर भी है, जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नाले में जानवर बैठते हैं। इसकी वजह से नाले की चौड़ाई भी बढ़ती जा रही है। पहले नाला डेढ़ से दो मीटर का था, वहीं अब यह तीन से चार मीटर का हो गया है। सफाई व्यवस्था ठीक न होने से हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। बुधवार सुबह जब नगर निगम कर्मी यहां कू ड़ा डालने पहुंचे तो लोग भड़क उठे। खूब हंगामा किया और सफाई निरीक्षक से भी उलझ गए।
जानवर पालने वाले दो लोगों का चालान
इलाके में लोग सबसे ज्यादा सुअर पालन करने वालों से नाराज हैं। जानवर गंदगी फैलाते रहते हैं। शिकायत के बाद मुख्य सफाई निरीक्षक विमल मिश्रा ने फूलंचद और बाबूलाल का चालान किया। दो अन्य का चालान गुरुवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
नाले की वजह से गंदगी ज्यादा है। लोग हंगामा कर रहे थे उनको शांत कराया गया, न मानने पर पुलिस भी बुलानी पड़ी। नाले के निर्माण के लिए बात हो चुकी है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-डॉ. अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी