{"_id":"67fec77b5dd101eb1f047df0","slug":"the-bridge-corporation-will-also-build-the-railways-part-in-the-rob-at-bilpur-crossing-bareilly-news-c-4-lko1064-619370-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिलपुर क्रॉसिंग पर आरओबी में रेलवे का हिस्सा भी सेतु निगम बनवाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिलपुर क्रॉसिंग पर आरओबी में रेलवे का हिस्सा भी सेतु निगम बनवाएगा
विज्ञापन
मंजूरी के लिए भेजी ड्राॅइंग, अप्रैल 2023 में हुआ था शिलान्यास
बरेली। बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी में रेलवे का हिस्सा भी सेतु निगम बनवाएगा। सेतु निगम ने मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को ड्राॅइंग भेजी है। आरओबी का करीब 50 फीसदी हिस्सा बन चुका है। निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना है।
फतेहगंज पूर्वी से दातागंज मार्ग स्थित बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनाने के लिए 81.44 करोड़ की लागत से 1 अप्रैल 2023 को तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शिलान्यास किया था, लेकिन रेलवे की एनओसी न मिलने की वजह से काम शुरू नहीं हो सका था। देरी पर देरी हुई और दिसंबर 2024 में काम शुरू हो सका। इसे 31 दिसंबर 2026 में पूरा किया जाना है। इसमें रेलवे के हिस्से के लिए भी राज्य सरकार ने बजट दिया है। इसको बनाने की जिम्मेदारी उसी फर्म को मिली है जिसे बाकी हिस्सा बनाना है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक ने फर्म की ओर से रेलवे के हिस्से के साथ पूरे पुल की प्रस्तावित ड्राॅइंग बनाकर भेजी गई है। ड्राॅइंग मंजूर होते ही रेलवे के हिस्से में काम होगा। तब तक बाकी हिस्से में काम चल रहा है। ब्यूरो