{"_id":"681537ea9ff8bbd2eb0ab313","slug":"the-brides-neighbours-beat-up-the-groom-and-his-baraatis-bareilly-news-c-4-bly1015-631755-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुल्हन के पड़ोसियों ने दूल्हे और बरातियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुल्हन के पड़ोसियों ने दूल्हे और बरातियों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर का दूल्हा बग्गी लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा तो गांव के खुराफातियों ने बग्गी का जनरेटर बंद कर दिया। विरोध जताया तो दूल्हे और बरातियों की पिटाई कर दी। कैंट थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव बिठ्ठलपुर प्रहलादपुर निवासी अजयपाल 30 अप्रैल को अपने भतीजे वीरेंद्र की बरात कैंट के भोलापुर हिंडौलिया लेकर आए थे। अजयपाल ने पुलिस को बताया कि जब दूल्हे की बग्गी के साथ बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो गांव के संजीव, देशपाल और दीवान ने दूल्हे की बग्गी में लगा जनरेटर बंद कर दिया। तीनों खुराफाती वहीं डीजे बजाने की जिद करने लगे। बरातियों ने मना किया तो उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
इससे दूल्हा वीरेंद्र, उसका भाई आशीष और बराती सुनील व जगदीश घायल हो गए। संजीव, देशपाल और दीवान ने बरात के साथ आई गाड़ियों पर भी ईंट पत्थर से हमला किया। कैंट थाने में हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। ब्यूरो