फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bride refused to marry after the assault

Bareilly News: मारपीट के बाद दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

Thu, 10 Jul 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 10 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The bride refused to marry after the assault
क्योलड़िया। डीजे पर डांस कर रहे दूल्हा-दुल्हन पर रुपये उड़ाने का विरोध करने पर लड़का व लड़की पक्ष के लोग भिड़ गए। मारपीट के साथ फायरिंग भी की गई। विवाद के बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद बरात बैरंग लौट गई। पुलिस ने दूल्हे के बहनोई सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके दूल्हा व उसके पिता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का रिश्ता बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव गोवल गांव के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। मंगलवार को बरात आई। बरातियों का स्वागत करने के बाद सभी को खाना खिलाया गया। इसके बाद जयमाल की रस्म हुई।
विज्ञापन

जयमाल के बाद दूल्हा व दुल्हन डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत के अमरा कासिमपुर निवासी दूल्हे का बहनोई ज्ञानी दोनों के ऊपर रुपये उड़ाने लगा। आरोप है कि वह शराब के नशे में था। दुल्हन के भाई ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने सात से आठ अज्ञात साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें दुल्हन के भाई, मां सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने फायरिंग करने के साथ ही बधाई देने पहुंचे किन्नरों को भी पीटा। उनकी गाड़ी तोड़ दी। इसके बाद फरार हो गए। विवाद के बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। हंगामा बढ़ता देख बराती खिसक गए। पुलिस ने दूल्हा व उसके पिता को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी राजबली सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed