{"_id":"6a39965be7c64bb9c0065ab9","slug":"the-boundary-wall-is-five-feet-high-prisoners-have-escaped-from-the-agricultural-farm-in-the-past-as-well-bareilly-news-c-4-bly1053-910770-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच फुट की है चहारदीवारी, कृषि फार्म से पहले भी भागे हैं कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच फुट की है चहारदीवारी, कृषि फार्म से पहले भी भागे हैं कैदी
विज्ञापन
बरेली। निगरानी में लापरवाही की वजह से सेंट्रल जेल के फार्म हाउस से पहले भी कैदी भाग चुके हैं। सिर्फ पांच फुट की चहारदीवारी और फसल का बड़ा होना कैदियों के भागने के लिए मुफीद रहता है।
इज्जत नगर सेंट्रल जेल करीब 50 एकड़ में बनी है और इतनी ही जमीन पर जेल का फार्म है। जेल की चहारदीवारी काफी ऊंची और कंटीले व बिजली के तारों से घिरी है, लेकिन फार्म की चहारदीवारी केवल पांच फुट ही ऊंची है। फार्म में अनाज, मौसमी सब्जियों और दालों की खेती होती है।
यहां से सब्जी व अनाज मंडल व प्रदेश की अन्य जेलों को भी भेजा जाता है। वर्ष 2024 में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी हरपाल को फार्म हाउस पर ट्रैक्टर से खेत जोतने के लिए लगाया गया था। मौका पाकर हरपाल ट्रैक्टर को दूर तक ले गया था। फिर जेल के स्टाफ को चकमा देकर दीवार फांद गया था।
विज्ञापन
कई दिन बाद वह पुलिस के हाथ लग सका था। इसके बाद जेल फार्म की सुरक्षा को पुख्ता करने के दावे किए गए थे, जो हवाई ही साबित हुए।