फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bottleneck is removed, the road from Barrier-2 to Bada Bypass will be six lane

Bareilly News: अड़चन दूर, बैरियर-2 से बड़ा बाइपास तक सिक्स लेन होगी सड़क

Thu, 10 Jul 2025 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The bottleneck is removed, the road from Barrier-2 to Bada Bypass will be six lane
बरेली। बैरियर-2 से बड़ा बाइपास तक सड़क के चौड़ीकरण में आ रही संरक्षित वन क्षेत्र की अड़चन दूर हो गई है। आंवला तहसील के तीन गांवों में गैरवानिकी भूमि मिल गई है। अब इसके बदले वहां पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही, सड़क को टू से सिक्स लेने करने की प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी। इससे शहरवासियों को एयरपोर्ट जाने-आने में सहूलियत होगी। पीलीभीत और उत्तराखंड की ओर आने-जाने वाले वाहनों को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

सेटेलाइट बस अड्डे से पीलीभीत होते हुए उत्तराखंड के टनकपुर तक 71 किलोमीटर का मार्ग फोरलेन है। जहां फोरलेन नहीं है, वहां चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसी मार्ग पर शहर के बैरियर टू से बड़ा बाइपास तक 3.9 किलोमीटर हिस्सा टू लेन ही है। इसके चौड़ीकरण की कवायद आगे नहीं बढ़ पा रही थी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के हस्तक्षेप पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने सड़क को टू से सिक्स लेन करने की जिम्मेदारी ली। टेंडर निकालकर निजी कंपनी को काम सौंपा, पर बीच में संरक्षित वन क्षेत्र की अड़चन पड़ गई। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने संरक्षित वन क्षेत्र के पेड़ों के बदले दूसरी जगह पौधरोपण करने के लिए जिलाधिकारी से जमीन मांगी थी। दो माह से जारी तलाश आंवला तहसील क्षेत्र में पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीए की सचिव वंदिता श्रीवास्तव ने डीएफओ को पत्र भेजकर बताया है कि 7.4 हेक्टेयर संरक्षित वन क्षेत्र के बदले गांव इस्लामनगर उर्फ दलीपपुर में श्रेणी-5 की 3.628 हेक्टेयर, नौगवां में 1.642 हेक्टेयर और जगन्नाथपुर में 2.428 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध है। इसका निरीक्षण कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई है। मुख्य अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि जमीन नहीं मिलने से सड़क के चौड़ीकरण के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी नहीं मिल पा रही थी। अब जल्दी ही एनओसी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही काम शुरू हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग ने पिछले साल सेटेलाइट से बड़ा बाइपास तक सड़क को सिक्स लेन कराने के लिए 300 करोड़ रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा था, पर बजट नहीं मिला। अब बीडीए ने 3.9 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण की जिम्मेदारी ले ली है तो 7.420 किलोमीटर हिस्सा ही शेष रह गया। इसके चौड़ीकरण के लिए अब 216 करोड़ रुपये चाहिए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि एस्टीमेट मुख्यालय को भेज दिया है। मंजूरी का इंतजार है।



बड़ा बाइपास से सेटेलाइट तक मार्ग को सिक्स लेन करने के लिए तीन साल से कवायद चल रही है। वर्ष 2022 में पहली बार इसका प्रस्ताव तैयार हुआ था। फिलहाल, धरातल पर काम शुरू होने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed