फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The body of the priest's son found hanging from the noose in the temple premises

मंदिर परिसर के कमरे में फंदे से लटका मिला पुजारी के बेटे का शव

Fri, 26 Jun 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
The body of the priest's son found hanging from the noose in the temple premises
मनीष (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बीकॉम का छात्र था मनीष, घरवालों ने जताया हत्या का संदेह
विज्ञापन

पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर की जांच

बरेली। माधोबाड़ी शिव मंदिर परिसर स्थित कमरे में पुजारी के बेटे का शव फंदे लटका मिला। सुबह जब मंदिर के कपाट नहीं खुले तो लोगों ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया न होने पर एक युवक ने छत से मंदिर में जाकर देखा तो कमरे में पुजारी के बेटे का शव लटका था। पुजारी पांच दिन से पत्नी के साथ हरदोई के गांव हरियावा में हैं। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है, लेकिन परिवार वाले हत्या का संदेह जता रहे हैं।
बारादरी क्षेत्र के माधोबाड़ी इलाके में पुरानी माचिस फैक्टरी के पास स्थित शिव मंदिर में हरदोई के गांव हरियावा निवासी विजय नारायण दीक्षित पुजारी हैं। वह परिवार के साथ मंदिर परिसर में ही एक कमरे में रहते हैं। विजय नारायण पत्नी सीमा के साथ पांच दिन पहले अपने गांव चले गए थे। मंदिर में उनका 17 वर्षीय बेटा बीकॉम का छात्र मनीष अकेला था। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे पड़ोस का एक युवक जल चढ़ाने मंदिर पहुंचा तो द्वार बंद मिला। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोस के अनिल से मिल की छत से मंदिर में जाकर देखने को कहा। अनिल मंदिर में पहुंचा तो मनीष का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर मनीष के चचेरे भाई मारवाड़ीगंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी रमाकांत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद विजय नारायण भी परिवार के साथ पहुंच गए। उन्होंने बेटे की हत्या का संदेह जताया है।
विज्ञापन

तौलिया और अंगोछा से बना था फंदा, नहीं मिला मोबाइल

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की। मनीष का शव तौलिया और अंगोछा से बनाए गए फंदे से पंखे से लटका था। छानबीन के दौरान मनीष का मोबाइल भी कमरे में नहीं मिला। चचेरे भाई रमाकांत ने बताया कि कई बार यूपी-112 पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ, तब वह हादसे की सूचना देने खुद ही थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed