Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The body of an elderly man missing for seven days was found lying in several pieces in a field.

Bareilly News: कई टुकड़ों में खेत में पड़ा मिला सात दिन से लापता बुजुर्ग का शव

Sun, 05 Oct 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man missing for seven days was found lying in several pieces in a field.
शव के पास कुल्हाड़ी भी मिलने की चर्चा, फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने जुटाए सुराग
विज्ञापन


बिथरी चैनपुर। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर गजरौला में सात दिन से लापता बुजुर्ग का शव शनिवार को कई टुकड़ों में खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी सुराग जुटाए। मौके पर कुल्हाड़ी मिलने की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस इससे इन्कार कर रही है।

गांव आलमपुर गजरौला निवासी मेवाराम ने बताया कि उनके बड़े भाई 70 वर्षीय लेखराज ने शादी नहीं की थी। वह उनके साथ ही रहते थे। 27 सितंबर को लेखराज जानवर चराने के लिए निकले थे। शाम को जानवर तो वापस आ गए, लेकिन लेखराज नहीं लौटे। काफी तलाश करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार दोपहर बाद गांव के लोगों से पता लगा कि लेखराज का शव खेत में पड़ा है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचे। वहां लेखराज का सिर, पैर और धड़ अलग-अलग पड़े थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला का कहना है कि शव पांच-छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। संभवत: जंगली जानवरों के नोचने से शव के टुकड़े हुए होंगे। पोस्टमाॅर्टम रविवार को कराया जाएगा। उन्होंने मौके से कुल्हाड़ी बरामद होने की बात से इन्कार किया और हर पहलू पर जांच की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


दो भाई, दो बीघा जमीन, रंजिश किसी से नहीं

मृतक लेखराज के भाई मेवाराम ग्राम प्रधान क्यामुद्दीन व गांव के लोगों का कहना है कि लेखराज की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। दोनों भाइयों के पास महज दो बीघा जमीन है। मेहनत-मजदूरी और इसी जमीन से परिवार का गुजारा होता है। लेखराज शराब आदि का कोई शौक भी नहीं करते थे। उनकी जमीन भी मेवाराम ही करते थे। ऐसे में उनकी हत्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed