फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer dead body found in drain suspected to be murdered by drowning in Bareilly

Bareilly News: नाले में मिला किसान का शव, डुबोकर हत्या की आशंका, पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ कराई रिपोर्ट

Fri, 21 Mar 2025 11:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 11:26 AM IST
सार

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में पनवड़िया गांव निवासी 30 वर्षीय विनोद का शव गांव के पास नाले में मिला। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर आंवला-बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया, हंगामा किया। 

विज्ञापन
Farmer dead body found in drain suspected to be murdered by drowning in Bareilly
किसान का शव मिलने के बाद परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के पनवड़िया गांव निवासी विनोद (30 वर्ष) का शव गांव के पास नाले में मिला। वह नौ दिनों से लापता थे। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव सील करने की कोशिश की तो विरोध झेलना पड़ा। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ आंवला-बदायूं रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम और सीओ ने मुश्किल से परिजनों को मनाया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक जाम लगा रहा। तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


विनोद की पत्नी राधा ने बताया कि 12 मार्च को उनके पति लापता हो गए थे। 14 मार्च को उसने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। विनोद की तलाश में परिजन दर-दर भटक रहे थे। शक के आधार पर उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर भी दी थी, पर पुलिस ने उसे नजरअंदाज करते हुए खुद ही तलाश करने के लिए कह दिया था।

विज्ञापन

Farmer dead body found in drain suspected to be murdered by drowning in Bareilly
मौके पर जुटे लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहरी हिस्से में कम पानी वाले नाले में विनोद का शव मिला तो परिजनों व ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी केबी सिंह मौके पर पहुंचे तो लोग और भड़क गए। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। सीओ नितिन कुमार ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
 

Farmer dead body found in drain suspected to be murdered by drowning in Bareilly
शव मिलने के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ज्यादा संपत्ति और खराब आदतें बनीं मौत की वजह
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि विनोद शराब के आदी थे। विनोद के पास पिता के अलावा उनके दो चाचा व ताऊ की भी संपत्ति थी। चाचा व ताऊ की कोई संतान नहीं थी। इस संपत्ति पर भी कुछ लोगों की नजर थी। वे विनोद को नशा करने के लिए कर्ज भी दे दिया करते थे। ग्रामीण ने आशंका जताई कि संपत्ति विवाद में ही विनोद की हत्या की गई होगी। हो सकता है कि उनके साथ खाने-पीने वालों ने ही किसी बात पर कहासुनी के बाद हत्या कर दी हो। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक वीडियो बनाना पड़ा भारी, आरोपी युवती गिरफ्तार

 

विज्ञापन

Farmer dead body found in drain suspected to be murdered by drowning in Bareilly
मौके पर मृतक की पत्नी व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

सिंचाई के विवाद में हत्या का आरोप
राधा की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि विनोद 12 मार्च को गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। उनका गांव के मुनिपाल उर्फ मुन्नालाल, रामगोपाल व विश्वजीत से पहले अपने खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर आरोपियों ने विनोद की हत्या कर दी। एक साल पहले इन्हीं ने विनोद का खेत गिरवी रखने का इकरारनामा कराया था, लेकिन रकम नहीं दी थी। 

Farmer dead body found in drain suspected to be murdered by drowning in Bareilly
ग्रामीणों से जानकारी करते सीओ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

गुदे नाम से की पहचान, डुबोकर हत्या की आशंका
विनोद के शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान भी मुश्किल हो रही थी। शव के हाथ पर गुदे नाम से उसकी पहचान हो सकी। पत्नी ने कपड़े भी पहचान लिए। पोस्टमॉर्टम में डूबने से मौत के संकेत मिले। हालांकि, घटनास्थल पर डूबने लायक पानी नहीं था और मृतक का गला व पेट साफ था। इसलिए यह माना जा रहा है कि विनोद की हत्या पानी में डुबाकर की गई होगी। आगे विवेचना में स्थिति स्पष्ट होगी। 

Farmer dead body found in drain suspected to be murdered by drowning in Bareilly
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
विनोद की पत्नी राधा झारखंड की निवासी हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। राधा ने बताया कि झगड़े वाले दिन वह पति के लिए खेत पर खाना लेकर गई थीं और रात में वे लापता हो गए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। संदेह के आधार पर कुछ लोगों के नाम भी बताए गए थे, पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस कहती रही कि खुद ही विनोद कहीं चले गए होंगे। आप लोग खोजो, पता चले तो हमें बताना।   

Farmer dead body found in drain suspected to be murdered by drowning in Bareilly
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट कराई है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed