फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The body of a young man was found on the roadside under suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिला युवक का शव

Thu, 05 Dec 2024 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 05 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found on the roadside under suspicious circumstances
भुता। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर प्रीति कॉलेज के पास बुधवार को दोपहर के समय संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव जल्लापुर सहरिया निवासी कुंवरपाल सिंह चौहान (36) के तौर पर हुई है। चेहरे व सिर पर चोट के निशान हैं। जेब में रखे सीलबंद पैकेट में जहरीला पदार्थ भी रखा मिला। पुलिस हत्या और हादसा दोनों एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

दोपहर के समय सड़क किनारे शव मिलने के बाद ग्रामीणों की सूचना पर सीओ आशुतोष शिवम, प्रभारी निरीक्षक के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल पर बारीकी से जांच की। युवक की जेब में रखे आधार कार्ड के जरिये शिनाख्त के बाद सूचना परिजनों को दी गई। प्रथमदृष्टया पुलिस इसे हादसा मान रही थी मगर जेब में जहरीले पदार्थ का पैकेट मिलने के बाद मामला आत्महत्या की ओर घूम गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कुंवर पाल मंगलवार को घर से निकले थे। इसके बाद वह लौटकर नहीं आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुंवरपाल के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। वह खेतीबाड़ी करते थे। मामले में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घास काटने वालों ने देखा शव
शव सड़क से करीब 20 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा था। घास काटने के लिए जाते समय यहां से गुजरने वालों ने सबसे पहले शव देखा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो किसी वाहन से टक्कर लगने के बाद शव उछलकर सड़क से यहां तक नहीं जा सकता। जेब में रखे मिले जहरीले पदार्थ के पैकेट की सील बंद थी। हालांकि, संभावना है कि किसी दूसरे पैकेट से जहरीले पदार्थ का सेवन किया हो। उन्होंने जहरीला पदार्थ क्यों खरीदा यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया। परिजनों ने पत्नी से विवाद की बात कही है। मगर, वह खुलकर इस मामले में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed