{"_id":"68cdb354965ebdd6d30d5b74","slug":"the-body-of-a-villager-who-had-gone-to-the-market-was-found-in-the-river-the-next-day-bareilly-news-c-4-1-bly1039-729386-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाजार गए ग्रामीण का शव दूसरे दिन नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाजार गए ग्रामीण का शव दूसरे दिन नदी में मिला
विज्ञापन
मीरगंज। साप्ताहिक बाजार के लिए गए ग्रामीण का शव दूसरे दिन शुक्रवार को नदी में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने की सूचना पर गांव में सन्नाटा पसर गया।
थाना अध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि सिंधौली गांव के रहने वाले 50 वर्षीय अविवाहित राजेश मौर्य बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार में जाने के लिए घर से गए थे। रात घर न पहुंचने पर ग्रामीण के परिजन चिंतित हो गए। कई जगह आसपास तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे जौनेर गांव के ग्राम प्रधान ने सूचना दी कि गांव के नजदीक बह रही पीलाखार नदी में कोई शव उतराता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवा कर उनकी शिनाख्त राजेश के रूप में करवाई। संवाद
--
तालाब में मिला किसान का शव
कुंडरा कोठी। शौच को निकले एक किसान की तालाब में डूब कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी के कुंडरा कोठी क्षेत्र के गांव इनायतपुर में किसान 62 वर्षीय बृजलाल खेती-किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। किसान बृजलाल सुबह 11 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि गांव के पास तालाब में गिर कर संदिग्ध हालात में उनकी मौत गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर मृतक के बेटा राजकुमार, धर्मवीर, तीन बहनों व अन्य परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।