{"_id":"6893c4ef82269db8dd050775","slug":"the-body-of-a-villager-missing-for-two-days-was-found-in-a-pond-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2262-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो दिन से लापता ग्रामीण का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो दिन से लापता ग्रामीण का शव तालाब में मिला
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। गांव सोरहा में दो दिन से लापता चल रहे ग्रामीण का शव तालाब में मिला है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों ने तहरीर पुलिस को दी है।
गांव सोरहा निवासी देवेंद्र भुर्जी (40) मजदूरी करते थे। सोमवार को गांव के शिव मंदिर पर कांवड़ियों के लिए भोजन बनाने के काम में सहयोग करने के लिए जाने की बात कहकर वह घर से निकले थे। बताया जाता है कि यहां से वह थाना शाही के गांव लालकुआं निकल गए।
मंगलवार तक जब वह घर नहीं आए। परिजनों के मुताबिक वह काम के सिलसिले में कई-कई दिन के लिए चले जाते थे, इस वजह से उनकी तलाश भी नहीं की। बुधवार सुबह खेत पर टहलने गए पास के गांव के प्रधान रामस्वरूप मौर्य ने उनके शव को तालाब में देखा। उन्होंने गांव सोरहा के प्रधान शाकिर हुसैन को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पर आई पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त की, फिर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पत्नी लक्ष्मी देवी ने हत्या की आशंका से इन्कार करते हुए बताया कि वह शराब पीने के आदी थे। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद