{"_id":"57a0f7f24f1c1b54762b9667","slug":"the-bjp-came-to-lay-siege-to-the-mayor-councillor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर का घेराव करने पहुंचे भाजपा पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर का घेराव करने पहुंचे भाजपा पार्षद
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
भ्ााजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन में मंदिरों के आसपास सफाई न होने और सड़क न बनने से नाराज भाजपाईयों ने मंगलवार को नगर निगम में मेयर डॉ. आईएस तोमर का घेराव किया। नाराजगी जताने के लिए कांवड़ लेकर जाने वाले श्रद्धालु पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया के साथ गए पार्षदों ने कहा कि सावन से पहले ज्ञापन देकर समस्याआें के निस्तारण को कहा गया था। आश्वासन के बाद भी कोई काम नहीं हुआ। कठेरिया ने आरोप लगाया कि नालाें की सफाई को लेकर लाखों रुपये खर्च हुए लेकिन शहर में अभी भी जलभराव है। महामंत्री मोहित कपूर ने कहा कि निगम की लापरवाही के कारण कांवड़ियाें को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बुखारपुरा के पार्षद रूपेंद्र पटेल ने कहा कि जगतपुर से पशुपतिनाथ मंदिर तक सावन में हर सोमवार को एक हजार से अधिक कांवड़ जाते हैं। बोर्ड में मुद्दा उठाया, बावजूद इसके सड़क नहीं बनी। अब लोग परेशान हैं। इस मौके पर पार्षद छंगामल मौर्य, राजेंद्र, वेदराम, विपुल लाला, शालिनी जौहरी, अजय रत्नाकर, अजय सक्सेना, राजकुमार, शशिकांत जायसवाल, सूर्यकांत मौर्य, वेद प्रकाश, अजय जेटली शामिल रहे।