{"_id":"68b8adda19eb4f6ad305b489","slug":"the-basketball-competition-scheduled-for-17th-in-pratapgarh-is-on-the-verge-of-being-postponed-bareilly-news-c-4-vns1074-718145-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रतापगढ़ में 17 को होनी वाली बास्केटबॉल प्रतियोगिता स्थगित होने के कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रतापगढ़ में 17 को होनी वाली बास्केटबॉल प्रतियोगिता स्थगित होने के कगार पर
विज्ञापन
बरेली। सब जूनियर स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालिकाओं की टीम परीक्षाओं की वजह से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं करेगी। वहीं दूसरी ओर वहीं 17 से प्रतापगढ़ में होने वाली बास्केटबॉल प्रतियोगिता भी स्थगित होने की कगार पर है।
प्रतापगढ़ में 17 को विभाग की ओर से होने वाली बास्केटबॉल की प्रतियोगिता की तिथि को भी आगे बढ़ाने का विचार किया जा रहा है। दरअसल 17 सितंबर को लखनऊ में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन होगा। इसके अलावा खिलाड़ियों की परीक्षाएं भी चलेंगी। इसको देखते हुए विभाग की ओर से टीमें आने की जानकारी मांगी गई है, अगर टीमें सही समय पर नहीं पहुंचेंगी तो इसकी तिथि आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
दूसरी ओर कानपुर व लखनऊ में 29वीं सब-जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। इसमें आठ से 11 सितंबर को लखनऊ में बालक प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम का चयन हो गया है। वहीं 14 से 17 सितंबर तक कानपुर में होने वाली बालिका प्रतियोगिता का चयन नहीं हो सका है। बालिका वर्ग की टीम इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं करेगी। दरअसल 12 सितंबर से सीबीएसई की गृह परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, ऐसे में खिलाड़ियों के अभिभावक उन्हें प्रतियोगिता में भेजने से मना कर रहे हैं। बास्केटबॉल कोच सोनू श्रोतिया ने बताया कि एक सितंबर को बालक व बालिका दोनों की टीमें चयन करने का ट्रायल रखा गया था। इसमें बालिका वर्ग की खिलाड़ी नहीं पहुंची और बालक वर्ग की टीम का चयन कर लिया गया। सोनू श्रोतिया के मुताबिक बालक वर्ग की प्रतियोगिता आठ से 11 सितंबर तक चलेगी, इसलिए बालक वर्ग की टीम लखनऊ जाने को राजी है। वह परीक्षाओं से पहले लौट आएंगे। संवाद
विज्ञापन
-