फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bank was burgled by switching off the CCTV cameras.

Bareilly News: सीसीटीवी कैमरे बंद कर बैंक में लगाई थी सेंध

Sun, 01 Oct 2023 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 01 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
The bank was burgled by switching off the CCTV cameras.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हाफिजगंज। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की राजघाट शाखा के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की बृहस्पतिवार को पूरी रात की रिकॉर्डिंग गायब मिली है। ऐसे में पुलिस को बदमाशों की तलाश में मुश्किल आ रही है। बैंक से कुछ दूरी पर एक बरातघर में लगे कैमरों की फुटेज से उम्र और कद के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने सीसीटीवी बंद कर वारदात को अंजाम दिया है।
बृहस्पतिवार रात नकाबपोश बदमाश शौचालय की दीवार काटकर बैंक में घुसे थे जहां लॉकर रूम का ताला काटने की कोशिश की थी। सफल न होने पर भाग गए थे। इस दौरान बदमाश बैंक के अंदर 2 से 3 घंटे जरूर रुके होंगे। शुक्रवार को कंपनी से कैमरे के विशेषज्ञ को बुलाया तो उस दिन की पूरी रात की रिकॉर्डिंग पुलिस को नहीं मिली। हल्का दरोगा अब्बस अली ने बताया कि विशेषज्ञ का कहना था कि सीसीटीवी कैमरे सेंसर मोड पर चलते हैं। बदमाशों ने बैंक में घुसते ही साइड से जाकर कैमरे बंद कर दिए होंगे फिर जाते वक्त कैमरों का स्विच खोलकर चले गए होंगे। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि घटना को लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


रेकी के बाद की गई हो वारदात
-बदमाशाें ने दिन में आकर बैंक में रेकी की होगी। सीसीटीवी कैमरों का स्विच और कैमरों की लोकेशन पता लगाई होगी कि कैसे इससे बचकर स्विच तक पहुंचा जा सकता है और फिर उसे ऑफ कर इत्मिनान से वारदात की जा सके लेकिन बदमाश स्ट्रांग रूम को तोड़ने में असफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed