फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The audience danced to Sarpancha Ki Cheli Teri Chaal Rumal

Bareilly News: सरंपचे की चेली तेरी चाल रुमाल... पर झूम उठे श्रोता

Mon, 15 Jan 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 15 Jan 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
The audience danced to Sarpancha Ki Cheli Teri Chaal Rumal
बरेली। उत्तरायणी मेले की सांस्कृतिक संध्या में रविवार को सुप्रसिद्ध लोकगायक आनंद कौरगा के कुमांऊनी गीत सरंपचे की चेली तेरी चाल रुमाल... गाकर रौनक समा बांध दिया। गीत सुनकर मेले में अलग-अलग स्टालों पर मौजूद उत्तराखंड के तमाम लोग मंच की ओर एकत्र होने लगे। एक के बाद एक गीतों की फरमाइश हुई। देर रात तक भीड़ लगी रही। बच्चों व महिलाओं ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

बरेली क्लब मैदान में उत्तरायणी मेले के दूसरे दिन अल्मोड़ा से देवेंद्र भट्ट, टिहरी से आईं विनीता रावत ने प्रस्तुतियां दीं। सुप्रसिद्ध लोकगायिका डाॅ. लंबी लटी व लता तिवारी के गीत पसंद किए गए। उमा विष्ट, चंद्रा बिष्ट, वंदना, सम्मा परिहार, मोहित गुर्रानी, भावना पाठक, नारायण सिंह दुग्ताल, जगदीश आर्या, सुनीता चुफाल, बबीता सती आदि के नेतृत्व में आईं टीमों ने जलवा बिखेरा। व्यंगकार पवन पहाड़ी ने लोगों को खूब हंसाया।
विज्ञापन

उत्तराखंड की बाल मिठाई से लेकर विभिन्न उत्पादों को लोगों ने पसंद किया। सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धमेंद्र कश्यप, विधायक संजीव अग्रवाल, डाॅ. विनोद पागरानी व मंजुल कुमार जोशी की उपस्थिति रही। मेले के दूसरे दिन कार्यक्रमों का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह ने किया। मेला प्रभारी भूपाल सिंह, अंबादत्त मठपाल, प्रकाश पाठक, दिनेश पांडे, एनडी पांडे एवं शंकर सिंह बोहरा मेले की व्यवस्थाओं में सहयोगी रहे। दिनेश रौथाना, रामू चंद, पदम रावत, पूरन मेहरा, आशीष जोशी, जगदीश सती बिष्ट, संतोष पांडे ने योगदान दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन ललित शौर्य ने किया। मेला सोमवार को सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन जोशी व केएस रावत को किया सम्मानित
सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए मोहन जोशी, केएस रावत को उत्तरायणी जन कल्याण समिति ने सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष अमित पत्त, महामंत्री मनोज पांडे के साथ रमेश शर्मा मुकुल भट्ट रामेश्वर पाडे, विनोद जोशी चंदन नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed