फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The attackers fired at actress Disha Patni's house and fled

Bareilly News: अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग कर भागे हमलावर

Sat, 13 Sep 2025 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
The attackers fired at actress Disha Patni's house and fled
बरेली। अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे दो राउंड फायरिंग कर बाइक सवार दो आरोपी भाग निकले। गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली है। फायरिंग के दौरान दिशा पाटनी के पिता सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी, मां और बहन सेवानिवृत्त मेजर खुशबू पाटनी समेत तीन लोग घर में सो रहे थे। एसएसपी ने वारदात के राजफाश के लिए एसपी सिटी व एसपी क्राइम के नेतृत्व में पांच टीम गठित की हैं। इनमें सर्विलांस व एसओजी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस लाइन परिसर से सटे इलाके में रहने वाले सेवानिवृत्त सीओ जगदीश चंद्र पाटनी ने शुक्रवार तड़के पुलिस को सूचना दी कि उनके दरवाजे पर फायर करके कुछ लोग भाग निकले हैं। पुलिस पहुंची तो घर की दीवार पर फायरिंग के निशान थे। एसएसपी ने खुद परिवार से मिलकर जानकारी जुटाई और सुरक्षा का आश्वासन दिया। सीसी फुटेज में बाइक सवार दो लड़के भागते हुए दिख रहे हैं। इनमें आगे बैठा युवक हेलमेट लगाए था। परिवार की सुरक्षा के लिहाज से पुलिसबल लगा दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed