फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The atmosphere improved after the ruckus, mounted police patrolled

Bareilly News: बवाल के बाद सुधर रहा माहौल, घुड़सवार पुलिस ने की गश्त

Wed, 02 Aug 2023 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere improved after the ruckus, mounted police patrolled
बरेली। जोगी नवादा और चक महमूद में बवाल के बाद माहौल सुधरने लगा है। गलियों में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स की चहलकदमी कायम है पर लोगों का घरों से निकलना और दुकानों का खुलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को इबादत स्थल के पास व जोगी नवादा इलाके में पुलिस, पीएसी और आरएएफ की तैनाती बनी रही। चक महमूद तक गलियों में बैठी पुलिस की टीम इलाके की टोह लेती रही। कुछ टीमें मोहल्ले में घूमकर हालात का जायजा लेती रहीं। सटी हुई दोनों बस्तियों में लोगों ने घूमना और काम पर जाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को कई दुकानें भी खुली रहीं।
विज्ञापन

वनखंडीनाथ मंदिर तक घुड़सवार पुलिस की टीम भी लगाई गई है। यह टीम मंदिर से जोगी नवादा होकर चक महमूद तक क्षेत्र की गलियों व प्रमुख सड़कों पर गश्त कर रही है। मंगलवार सुबह से दोपहर तक दस घुड़सवार पुलिसकर्मियों की टीम इलाके में घूमती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
मठिया के पास सड़क खराब, स्कूली बच्चे और वाहन फंस रहे

बरेली। मौर्या गली में सड़क की खोदाई के बाद पानी के ऊपर मिट्टी डालने से दलदल की स्थिति बन गई है। यहां वाहन फंस रहे हैं। दोनों पक्ष समस्या का समाधान चाहते हैं। वे इस बारे में नेताओं से मिलेंगे।

ताजिया निकालने के लिए सड़क खोदे जाने वाली जगह पर मिट्टी भराव के बाद स्थिति और खराब हो गई है। बरसात से मिट्टी बैठ गई है और दलदल हो गया है। पूरन मौर्य को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है, जिनके घर की छत पर पेड़ की डाल जा रही है। इन्हीं के दरवाजे पर ज्यादा दलदल भी है। पूरन के पड़ोसी सुनील वर्मा भाजपा के स्थानीय वार्ड अध्यक्ष हैं। सुनील व उनके साथी सुभाष शर्मा आदि ने बताया कि गली में पक्की सड़क के निर्माण से सभी समुदाय के लोगों को राहत मिल सकती है। पार्षद अनीस सकलैनी ने बताया कि पूरे वार्ड की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए स्थानीय लोगों की समस्या को नगर निगम के अधिकारियों व नेताओं को बताकर दूर कराएंगे।

रविवार को जत्था निकालने पर हो रहा मंथन
बरेली। रविवार को इबादत स्थल के पास से ही कांवड़ जत्था निकालने की रूपरेखा बनाई जा रही है। मंगलवार शाम जत्थेदार राकेश कश्यप से कोतवाल व चौकी प्रभारी की वार्ता हुई। जत्थेदार अपनी शर्तें रख रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन अपनी सहूलियत के हिसाब से यात्रा निकलवाने का मन बना रहा है। कोई सार्वजनिक रूप से बोलने को तैयार नहीं है पर बताया जा रहा है कि 200-300 लोग जत्थे में जा सकते हैं। डीजे भी ले जाया जाएगा।
फोटो-
पुलिस ने गलियों का नक्शा बनाया, नंबर जुटाए
चक महमूद से लेकर जोगी नवादा तक पुलिस सभी गलियों का नक्शा बना रही है। गलियों का निकास किधर हो रहा है और कहां बंद हैं, ये भी दर्ज किया जा रहा है। गलियों में रहने वाले लोगों के नाम, मोबाइल नंबर आदि रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे हैं। जोगी नवादा चौकी के नए प्रभारी संजीव सिंह और दरोगा दुष्यंत गोस्वामी को जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पीस कमेटी की बैठक के लिए संभ्रांत लोगों के नाम व नंबर नोट किए जा रहे हैं।


वर्जन
जोगी नवादा व चक महमूद क्षेत्र में शांति स्थापित हो रही है। लोगों के दिलों की दूरी कम करने का काम किया जाएगा। केवल खुराफातियों पर ही कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी पक्ष या समुदाय के हों। अच्छी छवि के लोगों को शांति समिति की बैठक में बुलाया जाएगा, इसके लिए नए सिरे से तैयारी कराई जा रही है। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed