{"_id":"987ba24d63b2fc2ead0640d6bea7dc4e","slug":"the-animal-was-caught-in-smuggling-of-imc-former-district-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी में पकड़ा गया आईएमसी का पूर्व जिला सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करी में पकड़ा गया आईएमसी का पूर्व जिला सचिव
बरेली
Updated Wed, 18 Nov 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौली। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो पशु तस्करों को गिरफ्तार करके एक चोरी की भैंस बरामद कर ली, जबकि दो आरोपी भागने में सफल रहे। पकड़ा गया एक आरोपी आईएमसी का जिला सचिव रह चुका है और फिलहाल बसपा से जुड़ गया है। आरोपियों ने सिरौली, आंवला, अलीगंज, विशारतगंज इलाके से तमाम पशु चोरी करने कबूल किए।
मुखबिर की सूचना पर बड़ागांव इलाके में पुलिस ने अलीगंज से आती पिकप गाड़ी रोकी। तब पुलिस को देखकर पशु तस्करों ने गाड़ी दौड़ा दी। पीछा किया तो चोरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके गाड़ी पकड़ ली। गाड़ी से एक भैंस बरामद हुई। पुलिस ने पशु तस्करों के सरगना अलीगंज निवासी आरिफ और लालाराम निवासी राजपुर कलां को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके दो साथी राजू और इव्वन पुलिस की पकड़ से भाग गए। पुलिस ने पूछताछ की तो चोरों ने बताया कि वो ये भैंस भीकमपुर गांव में उमेश शर्मा के घर से चुराकर लाए थे। इसके अलावा मानपुर आंवला के प्रधान सत्यपाल के घर से नौ नवंबर, आंवला के ही ग्राम लुहारी निवासी रामभरोसे के घर से दस नवंबर, ग्राम निसोई के पीतपाल के घर से 5 नवंबर, ग्राम गिरधरपुर के हरपाल, राजपाल के घर से 26 मई को उन्होंने भैंसें चोरी की थीं। कई गाय भी वे चोरी कर चुके हैं। इन सभी पशुओं को बाद में रामपुर के शाहबाद में गुड्डू को बेच देते हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। बता दें कि आईएमसी के पूर्व जिला सचिव आरिफ की इन दिनों बसपा से नजदीकी है।
वर्जन
आरिफ पहले हमारी पार्टी में था। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उसे डेढ़ साल पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया। हमारा उससे कोई मतलब नहीं। - डॉ. नफीस खां, प्रवक्ता आईएमसी
विज्ञापन
वर्जन
आरिफ ने कुछ समय पहले हमारी एक सभा जरूर कराई थी। हालांकि न तो वो पार्टी का प्राथमिक सदस्य है और न ही पदाधिकारी। बसपा संगठन से उसका कोई जुड़ाव नहीं है। - अगम मौर्य, आंवला विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, बसपा