फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The alliance wants to lay the foundation of division of the country through appeasement: Yogi

तुष्टीकरण से देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहता है गठबंधन : योगी

Mon, 29 Apr 2024 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 29 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
The alliance wants to lay the foundation of division of the country through appeasement: Yogi
आंवला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी गठबंधन सत्ता पाकर तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहता है। पिछले एक दशक में मोदी सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने के साथ ही हमने ऐसा काम किया है कि भारत में कहीं पटाखे छूटते हैं तो डर से पाकिस्तान सफाई देने लगता है।
विज्ञापन

आंवला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में रविवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग दंगाइयों व माफिया को गले का हार बनाकर घूमते थे। भाजपा सरकार में माफिया गले में तख्ती लगाकर घूम रहा है कि साहब, एक बार जान बख्श दो। माफिया को मेहनत करना सिखाओ। वे कमजोरों को तबाह करेंगे नौजवानों को तमंचा देंगे, लेकिन हमें उसके हाथ में टैबलेट देना है। हमें व्यापारियों से रंगदारी वसूली करने वाली नहीं, स्वनिधि देने वाली सरकार चाहिए। स्वामित्व योजना में मालिकाना हक देने वाली सरकार चाहिए।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि मोदी ने देश को सुरक्षा व विकास का विजन दिया है। सुरक्षा की गारंटी केवल भाजपा ही दे सकती है। किसी के बहकावे में न आएं। जो देश के साथ है, आप उसके साथ रहें। देश, सुरक्षा व वोट आपका है तो सरकार भी आपकी होनी चाहिए। देश से बढ़कर कोई नहीं है। देशहित में ही हमारा हित है, इसलिए पहला काम मतदान। देश के विकास, सुरक्षा, सनातन आस्था का सम्मान करने वाली सरकार चाहिए, जो केवल भाजपा ही देगी। उन्होंने अपील की कि हमें राष्ट्रवादी मिशन के साथ आगे बढ़ते हुए मोदी को तीसरा कार्यकाल देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कांग्रेस, सपा-बसपा से पूछे दस सवाल
सीएम ने कहा कि यक्ष ने धर्मराज युधिष्ठिर से 100 प्रश्न पूछे थे। हम सपा, बसपा व कांग्रेस से 10 प्रश्न पूछना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि देश के सामने पहचान, सुरक्षा का संकट पैदा करने वाले कौन हैं? देश को विकास से वंचित करने, भुखमरी से हुई मौतों का दोषी कौन? किसानों की मौत का जिम्मेदार कौन? सपा, बसपा व कांग्रेस सरकार में तुष्टीकरण की घातक नीति के कारण हुए दंगे, निर्दोषों की मौत और व्यापारियों के नुकसान का दोषी कौन? भ्रष्टाचार के कारण भारत के बाधित विकास का दोषी कौन? बेरोजगारी के कारण वर्ष 2014 के पहले पलायन करने वाले नौजवानों के जीवन से खिलवाड़ करने का दोषी कौन? बिजली-पानी से जनता को वंचित करने का दोषी कौन? इतने दशकों तक शासन करने के बाद भी कांग्रेस, सपा व बसपा ने आस्था से खिलवाड़ किया, इसका दोषी कौन है? फिर उन्होंने पूछा कि क्या ये लोग माफिया से निपटने का काम कर पाएंगे, जवाब मिला- नहीं।


अहिच्छत्र का किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने अपने 40 मिनट के संबोधन में आंवला को अहिच्छत्र, लीलौर झील व महाभारत काल की पौराणिक नगरी बताया। युधिष्ठर-यक्ष संवाद के साथ ही मनौना धाम का भी जिक्र किया। भाषण की शुरुआत बाबा पंचेश्वरनाथ की भूमि को प्रणाम करके की।




सात मिनट तक बाधित रहा सांउड

योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहुंचते के बाद स्वागत के उपरांत जैसे ही मंत्री धर्मपाल सिंह ने बोलना शुरू किया तो माइक खराब हो गया। अगले सात मिनट तक माइक व सांउड सिस्टम बाधित रहा।







मंच से लिया राजवीर व सर्वराज का नाम

अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद स्व. राजवीर सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उनके साथ संसद में काफी समय तक एक साथ काम किया। पूर्व सांसद सर्वराज सिंह को भी याद करते हुए कहा कि देर आए दुरूस्त आए।









ये रहे मौजूद

सीएम के मंच पर मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक डाॅ. राघवेंद्र शर्मा, राजीव कुमार सिंह बब्बू, श्याम बिहारी लाल, डाॅ. जयपाल सिंह, एमएलसी महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, मीना मौर्य, संजीव सक्सेना, ऊषा सतीजा, दोदराम शाक्य, धर्मेन्द्र शाक्य, रामनिवास मौर्य, शिव प्रताप, धीरेंद्र सिंह धीरू, यशवंत सिंह, आरती यादव, विजेता ठाकुर, गौरव खंडूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed